मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ः जादू- टोना के शक में महिला को जमकर पीटा

Rakesh

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के बलंगी चौकी थाना क्षेत्र के गोबरदहा से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां जादू-टोना के शक में महिला के साथ जमकर मारपीट की गई।

witchcraft
शेयर करें

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के बलंगी चौकी थाना क्षेत्र के गोबरदहा से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां जादू-टोना के शक में महिला के साथ जमकर मारपीट की गई।

बता दें कि गोबरदहा की रहने वाली बुधनी साहू को उसी पंचायत के कुछ लोगों ने जादू-टोना के शक में वहां से ले जाकर मध्य प्रदेश के सिंगरौली में कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गई। साथ ही साथ त्रिशूल जैसे नुकीले हथियार से माथे पर चोट पहुंचाकर प्रताड़ित किया गया।

इसके बाद पीड़िता ने सिंगरौली थाने में शिकायत दर्ज कराई। लेकिन आज तक मारपीट करने वाले आरोपियों के ऊपर मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ पुलिस कार्रवाई करने में नाकाम रही। पुलिस का कहना है कि महिला के साथ जहां मारपीट हुई है वहां के नजदीकी थाने में जाए। इसके बाद पीड़ित महिला के परिवार वालों ने रघुनाथनगर थाना व बलंगी चौकी में भी इसकी शिकायत की। लेकिन अभी तक पुलिस विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई।

टैग: chhattisgarh
शेयर करें