मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ः मालगाड़ी के सामने कूदकर युवक ने दे दी जान

Rajni

छत्तीसगढ़ के कुसमुंडा मानिकपुर क्षेत्र के सुभाष ब्लाक कालोनी में रहने वाले एक युवक ने मालगाड़ी से कटकर अपनी जान दे दी।

goods train
शेयर करें

कुसमुंडा (कोरबा)। छत्तीसगढ़ के कुसमुंडा मानिकपुर क्षेत्र के सुभाष ब्लाक कालोनी में रहने वाले एक युवक ने मालगाड़ी से कटकर अपनी जान दे दी। युवक ने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया है, इस बात का पता नहीं चल सका है।

माइनिंग सरदार की पढ़ाई करने के बाद मृतक मुकेश रोजगार की तलाश में था। कुसमुंडा खदान में काम मिलने के बाद वह मेडिकल बनवाने के नाम पर घर से निकला था। वह घर तो नहीं आया लेकिन उसकी मौत की खबर आ गई। मुकेश की मौत से पूरा परिवार टूट गया है।

एसईसीएल के सुभाष ब्लाक कालोनी में रहने वाले मुकेश के परिवार वालों ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनका बेटा आत्महत्या कर लेगा। भिलाईखुर्द के पास उसकी क्षत-विक्षत लाश रेल पटरियों की बीच पाई गई। मुकेश ने भिलाईखुर्द स्थित रेल पटरी पर आ रही मालगाड़ी के सामने कूदकर अपनी जान दे दी।

मुकेश द्वारा खुदकुशी किए जाने के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। मुकेश ने किन कारणों से मौत को गले लगाया, इस बात का पता नहीं चल सका है। परिजनों को भी समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टैग: sucide youth
शेयर करें