मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः ट्रेन से कटकर युवक की मौत, प्लाई बोर्ड की फैक्ट्री में करता था काम

Rakesh

यमुनानगर के हमीदा के रहने वाले युवक की 15 फाटक के पास ट्रेन से कटने से मौत हो गई। हमीदा का रहने वाला कन्हैया (20) यमुनानगर में प्लाई बोर्ड की फैक्ट्री में काम करता था। मृतक कन्हैया के दोस्त ने बताया कि आज जैसे ही उसे रेलवे पुलिस की तरफ से सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचा और इसकी सूचना कन्हैया के परिवार को दी।

accident
शेयर करें

यमुनानगर। यमुनानगर के हमीदा के रहने वाले युवक की 15 फाटक के पास ट्रेन से कटने से मौत हो गई। हमीदा का रहने वाला कन्हैया (20) यमुनानगर में प्लाई बोर्ड की फैक्ट्री में काम करता था। मृतक कन्हैया के दोस्त ने बताया कि आज जैसे ही उसे रेलवे पुलिस की तरफ से सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचा और इसकी सूचना कन्हैया के परिवार को दी।

उसने बताया कि कन्हैया प्लाईवुड फैक्ट्री में काफी समय से कार्यरत था। कहा कि सुबह काफी धुंध थी। हो सकता है कि धुंध की वजह से ट्रेन के आने का पता न चला हो। इसी कारण वह ट्रेन की चपेट में आ गया और हादसा हो गया। रेलवे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।

शेयर करें