मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नोएडा में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, पूरी बिल्डिंग आई चपेट में एशिया में भारत की बढ़ती ताकत का दुनिया ने माना लोहा, मोदी बने दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता राजनाथ सिंह का दावा: उत्तराखंड में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार राहुल गांधी को भारत की तरक्की से होती है तकलीफ! नितिन नवीन का कांग्रेस पर बड़ा हमला मिशन 2027: दलित वोट बैंक पर BJP का बड़ा फोकस, SC मोर्चा के 6 जिलाध्यक्ष नियुक्त यूपी चुनाव से पहले कथाओं के मंच पर सियासी शक्ति प्रदर्शन! राजा भैया, बृजभूषण से अखिलेश यादव तक सक्रिय हरियाणा में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 94 करोड़ की संपत्ति सीज झारखंड के किसानों को बड़ी सौगात ! धान बेचने के 48 घंटे में खाते में आएंगे पैसे
उत्तर प्रदेश

आगरा में बड़ी कार्रवाईः आगरा में पांच दरोगा सहित 25 और निलंबित, दूसरे दिन भी चला लापरवाह पुलिसकर्मियों पर हंटर

Desk

लापरवाह एवं अनुचित लाभ लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गुरुवार को पुलिस कमिश्नर का फिर चाबुक चला है। 2 दिन में 25 पुलिसकर्मियों पर निलंबन की गाज गिर गई। गुरुवार को डीसीपी पूर्वी अतुल कुमार शर्मा ने शमशाबाद में तैनात प्रशिक्षु महिला दरोगा, डॉकी थाना के मुख्य आरक्षी को निलंबित कर दिया।

police
police
शेयर करें

आगरा। लापरवाह एवं अनुचित लाभ लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गुरुवार को पुलिस कमिश्नर का फिर चाबुक चला है। 2 दिन में 25 पुलिसकर्मियों पर निलंबन की गाज गिर गई। गुरुवार को डीसीपी पूर्वी अतुल कुमार शर्मा ने शमशाबाद में तैनात प्रशिक्षु महिला दरोगा, डॉकी थाना के मुख्य आरक्षी को निलंबित कर दिया।

डीसीपी सिटी पश्चिम सोनम कुमार ने पांच दरोगा, एक कंप्यूटर ऑपरेटर और उर्दू अनुवादक सहित 25 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। दो दिन में आगरा पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। बुधवार व गुरुवार को 55 पुलिसकर्मियों को निलंबन की कार्रवाई का सामना करना पड़ा। पुलिस कमिश्नर जे रविंद्र गोड़ ने बताया कि अनैतिक गतिविधियों में लिप्त पुलिसकर्मियों की सूची भी तैयार कराई जा रही है। पुलिस विभाग में इतनी बड़ी कार्रवाई को लेकर हड़कंप मचा हुआ है।

शेयर करें