Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. बेगूसराय में एक युवक की हत्या से डर का माहौल

बेगूसराय में एक युवक की हत्या से डर का माहौल

मृतक की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के मुसेचक गांव निवासी स्व. इंद्रदेव यादव के पुत्र दिलीप यादव के रूप में की गई है। गोलीबारी में घायल युवक मुसेचक गांव निवासी नितो यादव का पुत्र श्रवण कुमार है।

By Akash Singh 

Updated Date

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के हनुमान महतो कुर्मी टोल लखमीनिया की है। मृतक की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के मुसेचक गांव निवासी स्व. इंद्रदेव यादव के पुत्र दिलीप यादव के रूप में की गई है। गोलीबारी में घायल युवक मुसेचक गांव निवासी नितो यादव का पुत्र श्रवण कुमार है।

पढ़ें :- सीएम नीतीश का बड़ा बयान, कही ये बात, पढ़ें

घटना के संबंध में परिजन ने बताया कि दिलीप यादव शनिवार की रात कुर्मी टोल निवासी बौधू महतो के पुत्र की शादी के बाद आयोजित बहुभोज में गया था। भोज खाकर लौटते समय बदमाशों ने दिलीप को सिगरेट पीने का बहाना बनाकर रोका तथा चार-पांच बाइक पर सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। जिसमें गोली लगते ही दिलीप यादव की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीण के अनुसार आपसी रंजिश में दिलीप यादव की गोली मारकर हत्या की गई है। करीब 12 वर्ष पूर्व दिलीप यादव के पिता इंद्रदेव यादव की हत्या हुई थी।

इंद्रदेव यादव की हत्या के बाद बलिया थाना क्षेत्र के मनारी गाछी टोला निवासी फौदारी यादव के पुत्र रॉबिन यादव की हत्या हो गई। रॉबिन यादव की हत्या के समय दिलीप यादव जेल में था और जेल से ही हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए उसे नामजद किया गया था। परिजनों ने बताया कि छह माह पूर्व दिलीप यादव जेल से बाहर निकला और दुश्मन की नजर में था। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोर्स्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है। जबकि, घात प्रतिघात में गैंगवार और हत्या की आशंका से लोग दहशत में हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com