1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. सारा अली खान ने उज्जैन में माँ अमृता सिंह संग किए महाकाल के दर्शन, देखें तस्वीरें

सारा अली खान ने उज्जैन में माँ अमृता सिंह संग किए महाकाल के दर्शन, देखें तस्वीरें

बचपन से ही सारा की परवरिश उनकी अभिनेत्री मां अमृता सिंह ने की है और उनका मानना है कि आज वह जिस मकाम पर हैं उसमें उनकी माँ का बहुत बड़ा रोल है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री सारा अली खान एक बार फिर से उज्जैन पहुंच गईं हैं, लेकिन इस बार वह अकेली नहीं बल्कि अपनी माँ अमृता सिंह के साथ आईं हैं। सारा ने मां अमृता के साथ उज्जैन के महाकाल के दर्शन किये। इस दौरान की कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा भी की है। इनमें से पहली तस्वीर में सारा महाकाल के मंदिर के बाहर बैठी हुईं हैं। उनके साथ उनकी माँ भी हैं। दोनों ने कोरोना से बचाव के लिए मास्क भी पहना है। सारा द्वारा शेयर की गईं तस्वीरों में से दो तस्वीरों में सारा अकेली नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए सारा ने लिखा -‘माँ और महाकाल!’

पढ़ें :- वरुण धवन और मृणाल ठाकुर की केमिस्ट्री: पर्दे पर ताज़गी का नया धमाका

यह दूसरा मौका है जब सारा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंची है। इससे पहले वह पिछले साल दिसम्बर में महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आईं थी। सोशल  मीडिया पर सारा और उनकी माँ अमृता सिंह की ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं और यूजर्स इसपर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि इससे पहले भी सारा देश के विभिन्न प्रचलित मंदिरों में पूजा अर्चना कर चुकी हैं और इसके लिए उन्हें कई बार ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ता है और कई बार उनके धर्म पर भी सवाल उठाये गए हैं ।

लेकिन सारा को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। वह सर्वधर्म समभाव में विश्वास रखती हैं। वह समय-समय पर अपने फैंस को ‘ईश्वर एक है’ का संदेश भी देती रहती हैं। सारा की इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

पढ़ें :- समर वेकेशन में घूमने के लिए भारत के अंडररेटेड टूरिस्ट प्लेस

सारा आज अपने माँ अमृता सिंह और पिता सैफ अली खान की तरह बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। सारा अली खान अपनी माँ के साथ एक खास बांड शेयर करती हैं। बचपन से ही सारा की परवरिश उनकी अभिनेत्री मां अमृता सिंह ने की है और उनका मानना है कि आज वह जिस मकाम पर हैं उसमें उनकी माँ का बहुत बड़ा रोल है। हालांकि इन सबके बावजूद सारा की अपने पिता सैफ अली खान से भी काफी बनती है और दोनों कई पारिवारिक समारोह में एक-दूसरे के साथ इंजॉय करते नजर आते हैं।

Sara Ali Khan Wearing Sindoor Photos Viral: मांग में सिंदूर लगाए दिखीं सारा अली खान, विक्की कौशल संग लिया बाइक राइड का मजा - sara ali khan spotted wearing sindoor with vicky

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान जल्द ही अभिनेता विक्की कौशल के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म में अभिनय करती नजर आएंगी।

पढ़ें :- दिल्ली में आज से शुरू हुआ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026, दुनियाभर की फिल्मों का होगा संगम
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com