मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ‘आदिपुरुष’ पर लग सकता है बैन, जानिए क्या हैं CM बघेल के विचार

Rajni

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि जनभावनाओं को देखते हुए ‘आदिपुरुष’ फिल्म को राज्य में बैन किया जा सकता है।

adipurush
शेयर करें

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि जनभावनाओं को देखते हुए ‘आदिपुरुष’ फिल्म को राज्य में बैन किया जा सकता है। कहा कि ‘आदिपुरुष’ फिल्म में भगवान राम और भगवान हनुमान की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है।

प्रभास अभिनीत ‘आदिपुरुष’ पौराणिक महाकाव्य रामायण पर आधारित फिल्म है, जो शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। उन्होंने कहा कि यदि लोग इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हैं तो राज्य की कांग्रेस सरकार ऐसा करने पर विचार कर सकती है।

फिल्म के संवाद पर बघेल ने जताई आपत्ति

बघेल ने कहा कि फिल्म में संवाद ‘आपत्तिजनक और अभद्र’ है। सीएम ने उन राजनीतिक दलों की चुप्पी पर भी सवाल खड़े किए जो खुद को धर्म का संरक्षक बताते हैं। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ को भगवान राम की मां कौशल्या का जन्म स्थान माना जाता है। केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने यह उम्मीद जताई है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य में फिल्म आदिपुरुष  को प्रतिबंधित करेंगे।

छत्तीसगढ़ की सरगुजा से लोकसभा सदस्य ने कहा कि जिस तरीके से फिल्म में भगवान राम, माता जानकी और हनुमान को प्रदर्शित किया गया है, उससे करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।

केंद्रीय जनजाति कार्य राज्य मंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि रामायण पर आधारित फिल्म ‘आदिपुरुष’ में हमारे आराध्य प्रभु श्रीराम, माता जानकी, वीर हनुमान एवं अन्य चरित्रों का फिल्मांकन जिस तरीके से किया गया है और पात्रों ने जिस प्रकार से भद्दे संवाद बोले हैं, इससे करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।

उन्होंने कहा कि मैं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से आशा करती हूं कि श्री राम के ननिहाल में इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाने का वह जल्द ही आदेश जारी करेंगे।

शेयर करें