मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
कांग्रेस-सपा के बीच सीट बंटवारे पर बनी बात, 2-3 दिन में गठबंधन का ऐलान! सीएम योगी ने मां के नाम लिखी भावुक पाती, संन्यास के बाद मां से भिक्षा मांगने के प्रसंग को किया याद इटली में सोनिया गांधी का बचपन वाला घर बनेगा म्यूजियम, भारतीय कारोबारी ने संजोईं यादें साझा विरासत को नई मजबूती देगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, अयोध्या-जनकपुर के बीच फिर जीवंत होंगे रिश्ते: सीएम नोएडा में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, पूरी बिल्डिंग आई चपेट में एशिया में भारत की बढ़ती ताकत का दुनिया ने माना लोहा, मोदी बने दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता राजनाथ सिंह का दावा: उत्तराखंड में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार राहुल गांधी को भारत की तरक्की से होती है तकलीफ! नितिन नवीन का कांग्रेस पर बड़ा हमला
दिल्ली

Faridabad Crime: पत्नी के पैसे न देने पर नशे में धुत पति ने की बर्बरता की हदें पार, उखड़े नाखून

इंडिया वॉइस

Faridabad news: हरियाणा के फरीदाबाद में एक नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी के साथ पार की बर्बरता की सारी हदें पहले तो मारपीट की फिर उसके नाखूनों को प्लास से उखाड़ दिया. पीड़ित महिला अस्पताल में भर्ती है.

शेयर करें

Faridabad news: राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद के धीरज नगर का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनने के बाद आपकी रुह कांप जाएगी. फ़रीदाबाद में रहने वाले एक शख्स ने अपनी पत्नी के साथ जानवरों से बुरा बर्ताव किया है. नशे मे धुत पति ने पत्नी से पैसे मांगे जब पत्नी ने इन्कार किया तो पहले मारपीट की फिर उसके पैर के नाखूनों को प्लास से उखाड़ दिए. पीड़ित महिला अस्पताल में भर्ती है।

दरअसल नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी से नशे की हालत में पैसे मांगे, पत्नी के मना करने पर पहले उसके साथ जमकर मारपीट की. फिर, इससे भी मन नहीं भरा तो उसने प्लास से महिला के पैर के नाखूनों को उखाड़ दिया. महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पीड़ित महिला की मां विमला देवी ने इस मामले पर कहा है कि उन्होंने अपनी बेटी पूजा की शादी राजेश के साथ 13 साल पहले की थी. शादी के दो साल बाद ही राजेश ने उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था. राजेश अक्सर पूजा से मायके से पैसे लाने को लेकर दवाब बनाता था. वहीं पीड़ित पूजा का कहना है कि रविवार की रात को भी यही हुआ. राजेश मायके से पैसे लाने को लेकर उसके ऊपर दवाब बनाने लगा.

रविवार की रात राजेश (Rajesh) शराब के नशे में अपनी पत्नी पूजा (Pooja) से मायके से पैसे लाने को लेकर दवाब बनाने लगा. इस पर पूजा ने मायके से पैसे लाने के लिए साफ इनकार कर दिया. इस बात से बौखलाए राजेश ने पहले तो उसके साथ मारपीट की फिर प्लास (Pliers) से उसके नाखून (Nails) उखाड़ दिए. घर में बवाल होने के बाद पड़ोसी इकट्ठे हो गए और पूजा के मायके वालों को जानकारी दी. महिला को इलाज के अस्पताल (Hospital) में भर्ती कराया गया और आरोपी राजेश के खिलाफ पल्ला थाने (Palla Police Station) में शिकायत दर्ज कराई गई. फिलहाल पुलिस (Police) जांच कर रही है.

शेयर करें