1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. अमरनाथ यात्रा फिर शुरू, जम्मू से 4026 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

अमरनाथ यात्रा फिर शुरू, जम्मू से 4026 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

अमरनाथ की यात्रा में बादल फटने से यात्रा को रोक दिया गया था, लेकिन अब इस यात्रा को दोबारा से शुरु कर दिया गया है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

जम्मू, 11 जुलाई। श्री अमरनाथ यात्रा में बीते दिनों बादल फटने की घटना के बाद से ही यात्रा को रोक दिया गया था। लेकिन जम्मू के भगवती नगर के आधार शिविर से करीब चार हजार श्रद्धालुओं को आगे के लिए रवाना किया गया है। ये जत्था पहलगाम स्थित आधार शिविर के लिए रवाना किया गया है। रामबन के चंद्रकोट में रोके गए श्रद्धालुओं को भी आज सुबह घाटी की तरफ रवाना कर दिया गया।

इस आपदा के तीन दिन बाद पहलगाम से भी सोमवार सुबह यात्रा को बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा की ओर जाने की अनुमति दी गई। हालांकि बालटाल मार्ग से अभी यात्रा शुरू नहीं की गई है। बालटाल में यात्रा मार्ग को बहाल करने का काम जारी है।

पढ़ें :- 2035 तक उत्तराखंड को 'विकसित राज्य' बनाकर रहेंगे : सीएम पुष्कर सिंह धामी

अधिकारियों के अनुसार आधार शिविर पहलगाम से लगभग 2,000 से 3,000 तीर्थयात्रियों को चंदनवाड़ी की ओर जाने की अनुमति दी गई थी। तीर्थयात्रियों के एक नए जत्थे को पहलगाम के नुनवान बेस कैंप से पवित्र गुफा की ओर बढ़ने की अनुमति दी गई है।

अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के अनुसार यात्रा को सोमवार से एक ही रूट पर शुरू किया जा रहा है। हेलिकॉप्टर सेवा नुनवान और बालटाल दोनों रूट से उपलब्ध रहेगी। वहीं, जम्मू स्थित भगवती नगर आधार शिविर में भी 11 जुलाई तक पंजीकृत यात्रियों को पहुंचने के लिए कहा है। जम्मू की उपायुक्त अवनी लवासा के अनुसार यात्रा शुरू की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार शाम अमरनाथ गुफा के पास तेज बारिश के बाद आई बाढ़ में अभी तक 16 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हुए हैं जबकि अभी तक 40 के करीब श्रद्धालु अभी भी लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है। बालटाल में यात्रा मार्ग को बहाल करने का काम भी अभी जारी है।

पढ़ें :- 'रामभक्तों पर गोली चलाने वाले आज आस्था की दुहाई दे रहे' : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com