1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Assam Floods : असम और त्रिपुरा में बाढ़ से तबाही, अब तक 55 लोगों की मौत, 19 लाख लोग प्रभावित

Assam Floods : असम और त्रिपुरा में बाढ़ से तबाही, अब तक 55 लोगों की मौत, 19 लाख लोग प्रभावित

असम के 28 जिलों में इस साल 18.95 लाख से अधिक लोग बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं से राज्य में अब तक 55 लोगों की मौत हो चुकी है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 18 जून। असम और त्रिपुरा में बाढ़ से हालात भयावह होते जा रहे हैं। अब तक बाढ़ से 55 से अधिक लोगों की जान चली गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को फोन कर राज्य में बाढ़ की मौजूदा हालात की जानकारी ली, केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है। पीएम मोदी ने बाढ़ से प्रभावित लोगों को हो रही कठिनाइयों पर चिंता भी जताई।

पढ़ें :- हम सिर्फ अल्लाह की इबादत करते हैं, किसी को 'वंदे मातरम्' गाने के लिए मजबूर नहीं कर सकते : वारिस पठान

बतादें कि इस साल असम के 28 जिलों में 18.95 लाख से अधिक लोग बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं से राज्य में अब तक 55 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ के दौरान असम के होजई जिले में लोगों को ले जा रही एक नौका पलट गई, जिससे नाव में सवार 3 बच्चे लापता हो गए, जबकि 21 अन्य लोगों को बचा लिया गया। अधिकारियों ने शनिवार को ये जानकारी दी।

पढ़ें :- 'हर भारतीय को अभिभूत किया', लाल किले पर पहली बार वंदे मातरम की धुन बजाए जाने पर बोले रक्षा मंत्री

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 24 ग्रामीणों का एक समूह शुक्रवार देर रात इस्लामपुर गांव से सुरक्षित स्थान की ओर बढ़ रहा था, तभी रायकोटा इलाके में उनकी नौका पानी में डूबे एक ईंट-भट्टे से टकरा जाने के कारण पलट गई।

वहीं कोपिली नदी ने बड़े भूभाग में पानी भर दिया है और जिले में 55,150 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं, जो इस साल की शुरुआत में बाढ़ की पहली लहर में भी बुरी तरह प्रभावित हुए थे। जिले के 47 राहत शिविरों में कुल 29,745 लोगों ने शरण ली है।

तो उधर ही पश्चिम त्रिपुरा जिले के सदर अनुमंडल में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ में 2,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 20 राहत शिविरों में शरण ली गई है। हालांकि अभी तक किसी के मारे जाने की खबर नहीं है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कई इलाकों में जाकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया साथ ही शिविरों में रह रहे लोगों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। सीएम बिस्वा ने शिविर में सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए डीसी कामरूप और एसडीओ (सी) को राहत आपूर्ति सुनिश्चित करने और अन्य लोगों को राहत शिविर में पहुंचाने के निर्देश दिए।

पढ़ें :- संसद में अटका महिला आरक्षण कानून, लाल किले से PM मोदी की अपील- सभी दल मिलकर दूर करें अड़चन

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com