1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भावनपुर थाने का दरोगा 20 हजार रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम के साथ की हाथापाई

भावनपुर थाने का दरोगा 20 हजार रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम के साथ की हाथापाई

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एंटी करप्शन की टीम ने भावनपुर थाने के एक दरोगा को 20 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस दौरान दरोगा ने टीम के साथ हाथापाई करते हुए

By up bureau 

Updated Date

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एंटी करप्शन की टीम ने भावनपुर थाने के एक दरोगा को 20 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस दौरान दरोगा ने टीम के साथ हाथापाई करते हुए भागने की कोशिश की लेकिन टीम ने बल प्रयोग करते हुए दरोगा को दबोच लिया। दरोगा के खिलाफ सिविल लाइन थाने में भ्रष्टाचार सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

पढ़ें :- महिला सदस्य के रूप में डॉ.मीनाक्षी भराला का कार्यकाल बढ़ा, सितंबर 2027 तक रहेगा पद

वही प्रभारी निरीक्षक एंटी करप्शन दुर्गेश सिंह ने बताया कि तीन दिन पहले उन्हें इमरान नाम के एक युवक ने शिकायत की थी कि अब्दुल्लापुर चौकी पर तैनात दरोगा विक्रम सिंह उससे एक मुकदमे में नाम निकालने के लिए 20 हजार रूपए की रिश्वत मांग रहे हैं। जबकि मामले की विवेचना थाने की एक महिला दरोगा कर रही है। टीम ने योजना तैयार की और इमरान को केमिकल लगे 20 हजार देकर दरोगा से मिलने के लिए भेज दिया। दोपहर में भावनपुर थाने के सामने चाय की दुकान पर दरोगा ने इमरान से मुलाकात की। जैसे ही इमरान ने दरोगा को 20 हजार रूपए थमाए, वैसे ही एंटी करप्शन की टीम ने दरोगा को दबोच लिया। दरोगा विक्रम सिंह पैसे फेंक कर टीम के चंगुल से छूटने का प्रयास करने लगा। बताया जाता है कि उसने टीम के सदस्यों के साथ हाथापाई तक कर दी। किसी तरह टीम के सदस्यों ने दरोगा विक्रम सिंह को काबू किया और सीधे सिविल लाइन थाने लेकर आ गई। फिलहाल एंटी करप्शन टीम दरोगा विक्रम सिंह के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कर रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com