मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
मध्य प्रदेश

MP News: रेलवे पटरी के पास सॉफ्टवेयर इंजीनियर की लाश मिलने से सनसनी,जांच में जुटी पुलिस

इंडिया वॉइस

Accident News:मध्य-प्रदेश की राजधानी भोपाल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की लाश रेलवे पटरी के पास मिलने से सनसनी फैल गई, सॉफ्टवेयर इंजीनियर का नाम घनश्याम है,मौके पर पहुंची पुलिस का शक है कि घनश्याम कान में इयरफोन लगाया था जिससे ट्रेन की आवाज नहीं सुनाई दिया,और वो ट्रेन से टकरा गया,रेल से टकराने कि वजह से गंभीर चोट आ गयी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

शेयर करें

Bhopal News:मध्य-प्रदेश की राजधानी भोपाल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की लाश रेलवे पटरी के पास मिलने से सनसनी फैल गई, सॉफ्टवेयर इंजीनियर का नाम घनश्याम है,मौके पर पहुंची पुलिस का शक है कि घनश्याम कान में इयरफोन लगाया था जिससे ट्रेन की आवाज नहीं सुनाई दिया,और वो ट्रेन से टकरा गया,रेल से टकराने कि वजह से गंभीर चोट आ गयी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई,अभी मौत और घटना की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है.

पुलिस को शव के पास से ईयर फोन मिला है,ऐसे में पुलिस को शक है कि ईयर फोन लगे होने की वजह से सॉफ्टवेयर इंजीनियर ट्रेन की आवाज को नहीं सुन पाया और चपेट में आने से हादसे का शिकार हो गया,MP नगर थाना पुलिस को जानकारी मिली कि सुभाष नगर रेलवे पटरी के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है. पुलिस मौके पर पहुंची तो उसके शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान थे. पुलिस ने जब जांच पड़ताल शुरू की तो युवक की पहचान सागर निवासी घनश्याम पटेल के रूप में हुई.

मौके पर पहुंचे इस मामले के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर हर्ष शर्मा ने बताया कि युवक की शिनाख्त के बाद उसके परिजन को मौके पर बुलाया गया. पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है उन्होंने कहा कि घनश्याम पटेल एमपी ऑनलाइन में सॉफ्टवेयर डेवलपर है वह सुभाष नगर में वह रहा था जब ऑफिस से घर नहीं पहुंचा तो दोस्तों ने उसकी तलाश की परिजनों को सूचना भी दी है.

टैग: MP
शेयर करें