मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

17 से होगी बिहार मैट्रिक की परीक्षा, जानें सभी नियम

इंडिया वॉइस

पटना के जिला शिक्षा पदाधिकारी को संपूर्ण कार्य के वरीय प्रभार का दायित्व दिया गया है। उन्हें सभी कार्य ससमय कराने का निर्देश दिया गया है।

Controversy Question in CBSE Exam
शेयर करें

पटना : वार्षिक माध्यमिक परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 24 फरवरी तक होगा। परीक्षा को लेकर जिले में 74 केंद्र बनाये गये हैं। प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12.45/12.15 बजे तथा द्वितीय पाली दोपहर 1:45 बजे से शाम 5:00/4:30 तक होगी।

जिला अंतर्गत कुल 74 केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें पटना सदर अनुमंडल में 33, पटना सिटी अनुमंडल में 13, दानापुर अनुमंडल में 10, बाढ़ अनुमंडल में 7, मसौढ़ी अनुमंडल में 5 एवं पालीगंज अनुमंडल में 6 केंद्र बनाए गए हैं। पटना सहित राज्य के अन्य जिलों में भी परीक्षा तैयारियों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चल रही है। परीक्षा कदाचार मुक्त सहित शांति से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से एहतियाती कदम उठाए गये है।

पटना के जिला शिक्षा पदाधिकारी को संपूर्ण कार्य के वरीय प्रभार का दायित्व दिया गया है। उन्हें सभी कार्य ससमय कराने का निर्देश दिया गया है। पटना के सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी पुलिस उपाधीक्षक उक्त अवसर पर विधि व्यवस्था के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे। जिलाधिकारी ने उक्त अधिकारियों को स्वयं भ्रमणशील रहकर सतत निगरानी रखने तथा विधि व्यवस्था संधारित रखने का सख्त निर्देश दिया है।

शेयर करें