Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2022
  3. UP Election 2022: गणतंत्र दिवस पर मुजफ्फनगर पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, कहा जनता को हम पर पूरा भरोसा

UP Election 2022: गणतंत्र दिवस पर मुजफ्फनगर पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, कहा जनता को हम पर पूरा भरोसा

गणतंत्र दिवस पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मुजफ्फनगर पहुंचे। यहां पर उन्होंने प्रत्याशियों से मिल चुनाव की योजना तैयार की।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

UP Assembly Election 2022: यूपी में मुजफ्फनगर गुड़ की मिठास के लिए पहचाना जाता है। इसके साथ ही ये क्षेत्र दंगों के लिए भी चर्चा का विषय बन चुका है। लेकिन मौजूदा हालात बदल गए हैं। प्रदेश में बीजेपी के शासन ने यूपी की तस्वीर को बेहतर बनाने का काम किया है। इसी तरह मुजफ्फरनगर की सदर विधानसभा सीट में भी बीते वर्ष ऐसे कई काम हुए है जो पिछले कई दशकों से विकास की राह देख रहे थे। विधानसभा चुनावों से पहले गणतंत्र दिवस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मुजफ्फनगर पहुंचे।

पढ़ें :- Gujarat CM Oath ceremony: भूपेंद्र पटेल ने लगातार दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली, PM नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री समेत कई बड़े नेता मौजूद

मुजफ्फनगर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जनपद की जनता को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इसके बाद उन्होंंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वह अगामी चुनावों के लिए तैयारियों में जुट जाएं। इसके मौके पर वह सदर विधान सभा सीट के प्रत्याशी कपिल देव अग्रवाल से मिले। इस दौरान उन्होने क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्या पर विचार विर्मश किया। जिसके बाद वह क्षेत्र की जनता से बीजेपी के पक्ष में वोट करते हुए कपिल देव सिंह को जीताने की अपील करने निकल पड़े। इस दौरान भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। डोर टू डोर प्रचार के दौरान स्वतंत्र देव सिंह ने लोगों की समस्याओं को भी सुना और आने वाले दिनों में सभी समस्याओं का निवारण करने का आश्वासन भी दिया।

दंगा बना था बड़ा मुद्दा 

वर्ष 2013 में दंगों की वजह से ये क्षेत्र देश और दुनिया में चर्चा का विषय बना। दंगों ने हिंदू और मुस्लिम में बीच एक गहरी खाई बनने का काम किया। उस दौरान प्रदेश में सपा की सरकार थी। दंगों की वजह से लोगों को पलायन करना पड़ा। ये 2014 और 2017 के चुनावों में एक बड़ा मुद्दा बना। बीजेपी ने इस मुद्दों को उठाया और पूरे पश्चिमी यूपी लोगों का बीजेपी को पूर्ण समर्थन भी मिला। बीजेपी ने बीते वर्षों में दोनों मजहब के लोगों के बीच की दूरियों को कम करने का प्रयास किया और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के कई काम किये।

2017 में बीजेपी ने लहराया परचम

पढ़ें :- गुजरात सीएम का शपथ समारोह आज, कैबिनेट में किसे मिल सकती है जगह, यहां देखें पूरी लिस्ट

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों में जनपद मुजफ्फनगर की कुल 6 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की। मुजफ्फनगर जनपद में सदर, पुरकाजी, बुढ़ाना, चरथावल, मीरापुर और खतौली सीटे आती है। इन छह सीटो पर जनता ने बीजेपी के प्रत्याशियों पर भरोसा किया। इस बार भी सदर सीट के प्रत्याशी कपिल देव अग्रवाल को पूरी उम्मीद है कि जनता उनका साथ देगी और भारी मतों से बीजेपी का परचम लहराएगी।

किस ओर जाएगी जनता

मुजफ्फनगर सदर सीट से प्रत्याशी कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि पिछले चुनावों में उन्होंने प्रतिद्वंदी सपा के प्रत्याशी गौरव स्वरूप को 14 हजार वोटों के अंतर से हराया था। बीजेपी के प्रत्याशी कपिल देव अग्रवाल को सदर क्षेत्र से सर्वाधिक वोट मिले थे। 97 हजार से अधिक वोट कपिल देव के पक्ष में आए थे, जबकि सपा प्रत्याशी को करीब 87 हजार वोट मिले थे।

इस बार भी जनता बीजेपी के कामों से संतुष्ट दिखाई दे रही है। जनता का रूझान इस बार भी बीजेपी की ओर जाता दिख रहा है।

बीजेपी शासन में सदर में क्या काम हुए?

पढ़ें :- सुखविंदर सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के सीएम पद की शपथ ली, मुकेश अग्निहोत्री बने डिप्‍टी सीएम

कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी से क्षेत्र के विकास के लिए जितने भी कार्य के लिए कहा था वह तेजी से पूरे किये जा रहे हैं। जौली रोड, शुक्र तीर्थ का रोड, मेरठ मुजफ्फनगर रोड, जानसठ रोड, मुजफ्फनगर रुड़की और स्टीम नाला आदि सभी कार्य लगभग हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले की अपेक्षा क्षेत्र में बिजली और शिक्षा की समस्या में भी सुधार आया है। वहीं क्षेत्र में जो कारखाने बिजली की समस्या के चलते सपा राज में बंद हुए थे, उनको दोबारा शुरू किया गया है। जिससे क्षेत्र के लोगों को अपने ही इलाके में काम मिल रहा है। इन कामों के आधार पर हमें पूरी उम्मीद है कि जनता इस बार भी बीजेपी का साथ देगी और हमें भारी मतों से प्रदेश में लाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com