मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नितिन नवीन के फर्जी AI वीडियो पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, IFSO यूनिट ने दर्ज की FIR मोदी ने भाजपा-अकाली गठबंधन को बताया स्वाभाविक, पंजाब के विकास पर दिया जोर यूपी के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता परखने की तैयारी तेज UP Politics: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बरसे पाठक और मौर्य, बोले- कंकड़ वाली खिचड़ी है यह गठबंधन 6 साल बाद फिर साथ आए BJP-अकाली दल, शाह बोले- पंजाब चुनाव में अकाली दल होगा बड़ा भाई UP Election 2027: सपा-कांग्रेस में सीटों पर संग्राम, 26 सीटों के ऑफर पर भड़की कांग्रेस कन्नौज में दर्दनाक हादसा! स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 बच्चों की मौत गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी
दिल्ली

तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच खूनी झड़प, दो गंभीर

Rajni

दिल्ली की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली तिहाड़ जेल के भीतर एक बार फिर कैदियों के बीच खूनी झड़प हो गई है। यहां कैदियों के दो गुटों में गैंगवार हुआ है। इस हमले में दो कैदी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

tihad jail
शेयर करें

नई दिल्ली। दिल्ली की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली तिहाड़ जेल के भीतर एक बार फिर कैदियों के बीच खूनी झड़प हो गई है। यहां कैदियों के दो गुटों में गैंगवार हुआ है। इस हमले में दो कैदी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

जेल के भीतर आला ​अधिकारियों ने पहुंचकर हालात को काबू में किया और घायलों को फौरन डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों ही गुट के कैदी संगीन मामलों में विचाराधीन हैं। तिहाड़ जेल में इन गुटों के कैदियों में टकराव था और सोमवार को यह आमने सामने आते ही खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों अलग-अलग गैंग से जुड़े हुए हैं।

कैदियों ने तिहाड़ जेल के अंदर बनाए गए नुकीले सुए से एक दूसरे पर हमला किया। इस घटना के बाद जेल के भीतर हड़कंप मच गया। केंद्रीय कारागार तिहाड़ की जेल नंबर 1 में बदमाशों के बीच सोमवार को हुई झड़प के बाद तिहाड़ जेल प्रशासन और वहां की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं। इससे पहले 2 मई को लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों ने गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की तिहाड़ जेल के अंदर ही निर्मम हत्या कर दी थी।

टैग: Delhi
शेयर करें