मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
विधानसभा चुनाव 2022

बसपा ने लखनऊ सीट के प्रत्याशियों के नामों पर लगाई अंतिम मोहर

इंडिया वॉइस

चुनावों की घोषणा होते ही सभी पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों की अंतिम लिस्ट बनाने में जुट गईं हैं। बसपा ने भी लगभग सभी सीटों पर अपने प्रत्याशियों की लिस्ट को अंतिम रूप दे दिया है। जल्द ही इनके नामों की घोषणा की जाएगी।

MAYAWATI BSP
शेयर करें

लखनऊ, 11 जनवरी। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने लखनऊ की सभी विधानसभा सीटों पर प्रभारी एवं प्रत्याशी के नामों को अंतिम मोहर लगा ली है। लखनऊ की दो विधानसभा सीटों के नामों की घोषणा नहीं हुई है, उसे मकर संक्रांति के बाद घोषित कर दिया जायेगा।

बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष अखिलेश अम्बेडकर ने बताया कि बसपा की अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर लखनऊ के समस्त नामों को सूचीबद्ध कर लिया गया। तय नामों को एक के बाद एक सार्वजनिक कार्यक्रमों के माध्यम से घोषित कर दिया गया।

खरमास के कारण प्रत्याशियों के नामों की घोषणा में रोक

उन्होंने बताया कि दूसरी ओर कुछ नामों को खरमास के कारण रोका गया, जो मकर संक्रांति के बाद घोषित कर दिये जायेंगे। इसमें कैण्ट विधानसभा सीट से अनिल पाण्डेय का नाम तय कर लिया गया है। अनिल पाण्डेय बसपा कार्यकर्ता है और पूर्व में भाईचारा समिति से मंडल के संयोजक रहे।

उन्होंने बताया कि लखनऊ में घोषित नामों में उत्तर विधानसभा से सरवर मलिक, पश्चिम विधानसभा से कायम रजा, बीकेटी विधानसभा से सलाहउद्दीन, सरोजनीनगर विधानसभा से जलीस खान, मोहनलालगंज विधानसभा से देवेन्द्र पासी, मध्य विधानसभा से आशीष श्रीवास्तव, मलिहाबाद विधानसभा से जगदीश रावत हैं। लखनऊ पूर्व विधानसभा से अर्जुन कुमार का नाम अभी घोषित नहीं है, जिसकी खरमास बाद घोषणा हो जायेगी।

साथ ही उन्होंने बताया कि वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए बसपा के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर आने को कह दिया गया है। इसके कारण वह स्वयं सबसे पहले सोशल मीडिया पर एकाउंट खोलकर जुड़े है। आने वाला चुनाव में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है।

शेयर करें