मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

छत्तीसगढ़ः रायगढ़ में बस ने रेलवे पुल में मारी टक्कर, दो गंभीर, 24 घायल

Rajni

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में रविवार की सुबह बस चालक का मोबाइल पर बात करना यात्रियों के लिए भारी पड़ गया। यात्रियों की जान जाते-जाते बची। चालक बात करने में इतना मशगूल था कि उसे रेलवे पुल ही दिखाई नहीं दिया और पुल से जा भिड़ा।

bus accident
शेयर करें

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में रविवार की सुबह बस चालक का मोबाइल पर बात करना यात्रियों के लिए भारी पड़ गया। यात्रियों की जान जाते-जाते बची। चालक बात करने में इतना मशगूल था कि उसे रेलवे पुल ही दिखाई नहीं दिया और पुल से जा भिड़ा।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो यात्री बस से निकलकर रेलवे ट्रैक पर जा गिरे। हादसे में बस में सवार 24 लोग घायल हुए हैं। इनमें दो की हालत गंभीर है। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला। रायगढ़ से बस लैलूंगा जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार में घरघोड़ा दर्री डिपो के रेलवे पुल की रेलिंग से जा टकराई।

टक्कर के बाद दो यात्री नीचे रेलवे ट्रैक पर जा गिरे। वहीं कई लोग बस में घायल हुए हैं। इनमें सुनीता राठिया, नरेश राठिया राधा भाई , राधिका, हिरमंति को केजीएच रायगढ़ भेजा गया है। हादसे में बस आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बस में सवार लोगों ने बताया कि चालक ड्राइव करते हुए मोबाइल पर बात कर रहा था।

शेयर करें