मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

चंपावत उपचुनाव : दुर्गम क्षेत्रों में मतदान के लिए दो दिन पहले रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां

Uttarakhand : चंपावत के उपचुनाव के लिए पहले चरण की 16 पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं। इसकी शेष पोलिंग पार्टियां सोमवार को रवाना होंगी।

UP Election
शेयर करें

चंपावत, 29 मई। चंपावत विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए रविवार को पहले चरण की 16 पोलिंग पार्टियों को रविवार को रवाना किया गया। शेष 135 पोलिंग पार्टियों को सोमवार को रवाना किया जाएगा। उपचुनाव के लिए 31 मई को विधानसभा के 151 बूथों में 96,213 मतदाता वोट डालेंगे।

जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने क्षेत्र के दुर्गम और लंबी दूरी के पैदल मार्ग होने के कारण 16 पोलिंग पार्टियाें को मतदान से दो दिन पूर्व रवाना किया गया है। रविवार को कोटकेंद्री, खिरद्वारी बुंगादुर्गापीपल, डांडा, रियासी बामनगांव, बकोड़ा, मटकांडा, आमनी, गंगसीर, कठौल, अमौन, रौकुंवर, सौराई, कुकडोनी, रूइयां और दुबड़ जैनल बूथ की 16 पोलिंग पार्टियों निर्वाचन सामग्री और ईवीएम लेकर रवाना किया गया है। उन्होंने मतदानकर्मियों को निर्देश दिया कि केंद्रों पर किसी भी तरह की समस्या होने पर वह तत्काल सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट को जानकारी दें।

डीएम ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों में रिजर्व के लिए एक-एक ईवीएम अतिरिक्त दी गई है। इस दौरान एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, आरओ हिमांशु कफल्टिया, तहसीलदार ज्योति नपच्याल और बीडीओ व एआरओ समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें