Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. हेल्थ
  3. क्या आम से कम हो सकता है वजन ? जानें पूरी बात

क्या आम से कम हो सकता है वजन ? जानें पूरी बात

आम फलों का राजा होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि आम खाने के बाद आपका वजन बैलेंस किस तरीके से होगा। चलिए जानते हैं।

By Avnish 

Updated Date

नई दिल्ली   आम का सीजन है। इस वक्त हर शख्स को आम ही पसंद आता है। ऐसे में जो समस्या निकलकर सामने आती है वह यह है कि किस तरीके से आप अपना आम भी खा सकते हैं और आपका वजन भी बैलेंस रहेगा। काफी लोगों की सोच है कि अक्सर आम  खाने से लोगों का वजन बढ़ जाता है लेकिन यह बिल्कुल गलत सोच रहे हैं आप। आम खाने का तरीका और समय पर निर्भर करता है कि आप वजन कितना बढ़ेगा। बता दें कि आम के अंदर जरूरी विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो कि बल्ड शुगर कंट्रोल के लिए काफी फायदेमंद होता है। एक कटे हुए आम की बात करें तो इसमें 99 कैलोरी, 1.4 ग्राम प्रोटिन, 25 ग्राम कार्ब, 22.5 ग्राम शुगर, 2.6 ग्राम फाइबर बोता है।

पढ़ें :- करेला के ह फायदे कभी सुना नहीं होगा आपने

वजन कम करने के लिए कैसे खाए आम?

  • आम में पूरी तरीके से फाइबर भरे होते हैं। आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो इसको खा सकते हैं। लेकिन ध्यान रखिएगा कि इसको सीमित मात्रा में ही खाएं। ज्यादा मात्रा में खाने से आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
  • अक्सर लोग ऐसे होते हैं कि खाना खाने के बाद आम का सेवन कर लेते हैं ताकि कुछ मीठा हो जाए तो यहीं पर आप बड़ी गलती कर लेते हैं। हमेशा ध्यान रखें कि आम को दोपहर के वक्त ही खाएं या फिर स्नैक्स के तौर पर भी आम को आप खा सकते हैं।
  • कोशिश करें कि आम का जूस ना पिएं  आम साबूत खाएं वर्ना इसके सारे फाइबर खत्म हो जाएंगे।
  • आम ताजा ही खाएं। इससे ना सिर्फ आम का पूरा का पूरा लाभ आपको मिलेगा बल्कि इसका टेस्ट भी कई घंटों तक बना रहेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com