मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हेल्थ

क्या अनार से आपकी बीमारी दूर हो सकती है?

Avnish

अनार फायदेमंद होता है इसकी तो जानकारी है पर इससे आपको नुकसान भी हो सकता है?

Anar
शेयर करें
नई दिल्ली ।  अनार का रस पीने के लिए सभी लोग कहते है डॉक्टर भी कहते है कि काफी लाभदायक होता है इसे खाने से खून की कमी के साथ साथ कई सारी बीमारियां भी दूर हो रहती हैं। लाल दाने वाला अनार ना केवल सेहत के लिए मददगार होता है बल्कि दिल के लिए भी स्वस्थ होता है वजन घटाने में भी इसे काफी कारगर कहा जाता है। चलिए आज जानते हैं कि डाइट में अनार को शामिल करने पर क्या क्या फायदे होते हैं और साथ ही जानेंगे कि किस तरह अनार कई बार सेहत को नुकसान भी कर सकता है।
अनार खाने के फायदे   
  • अनार पोटैशियम से भरपूर होने के कारण दिल के लिए लाभदायक होता है। इसको खाने से ब्लड वैसल्स में खून के थक्के या कोलेस्ट्रोल नहीं जमता और दिल के दौरे की संभावना कम होती है।
  • इम्यून सिस्टम यानी शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाने में अनार का कोई जवाब नहीं है। इसमें पाए जाने वाले एंटी ऑक्सिडेंट इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं और बाहरी बीमारियों से लड़ने की ताकत देते हैं।
  • मोटापा घटाने की बात की जाए तो अनार काफी फायदेमंद माना गया है। अनार में ढेर सारा डायटरी फाइबर पाया जाता है जिसकी बदौलत खाना सही से पचता है और देर तक भूख नहीं लगती।
  • त्वचा और दांतों की सेहत के लिए अनार को काफी प्रभावी कहा गया है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी त्वचा को सेहतमंद बनाने के साथ साथ चमकदार बनाता है।
अनार के संभावित नुकसान  
अनार केवल फायदा ही नहीं करता, कई बार कुछ लोगों को अनार का सेवन करने पर नुकसान भी होता है। दरअसल अनार के ज्यादा सेवन से डायरिया हो सकता है। जिन लोगों को दस्त की समस्या है, उनको अनार का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा जिन लोगों को स्किन एलर्जी होती है, उन्हें भी अनार का सेवन ना करने की सलाह दी जाती है।
शेयर करें