मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

यूपीः मैनपुरी में ट्रक में घुसी कार, दो महिलाओं सहित तीन की मौत  

Rakesh

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। आगे चल रहे ट्रक में कार घुस गई, जिससे दो महिलाओं सहित तीन की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सैफई हायर सेंटर में भर्ती कराया गया है।

accident
शेयर करें

मैनपुरी। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। आगे चल रहे ट्रक में कार घुस गई, जिससे दो महिलाओं सहित तीन की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सैफई हायर सेंटर में भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि लुधियाना (पंजाब) से मधुबनी (बिहार) जा रही कार लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर जैसे ही करहल थाना क्षेत्र में पहुंची तो इसी दौरान अनियंत्रित कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा कर पलट गई। इस घटना में कार चालक, दो महिलाएं और दो युवक गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों को सैफई पहुंचाया।

जहां डॉक्टरों ने कार चालक और दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल दोनों युवकों का उपचार चल रहा है। मृतक कार चालक महाराजगंज का निवासी था। मृतक दोनों महिलाएं लुधियाना की निवासी थीं।

शेयर करें