कटिहार, 27 मई। बिहार के जिले कटिहार में एक दिलचस्प वाकया सामने आया है। कटिहार के कलेक्टर उदयन मिश्रा अचानक एक स्कूल के क्लासरूम में चुपचाप अंदर गए और सबसे आखिरी बेंच पर छात्रों के साथ बैठ गए। उस वक्त नीतीश नाम के टीचर भौतिकी की क्लास ले रहे थे।

