मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंड: जोशीमठ में जमीन धंसने से 500 से ज्यादा घरों में दरारें, दहशत में आए लोग

इंडिया वॉइस

जोशीमठ में लगातार बढ़ रहे भूस्खलन के चलते एक बार फिर से लोग दहशत में हैं, वहीं जोशीमठ का मुख्य प्रशासनिक भवन तहसील परिसर में भी दरारें देखने को मिली हैं.

शेयर करें

Uttarakhand news: जोशीमठ में लगातार बढ़ रहे भूस्खलन के चलते एक बार फिर से लोग दहशत में हैं, वहीं जोशीमठ का मुख्य प्रशासनिक भवन तहसील परिसर में भी दरारें देखने को मिली हैं. करीब 500 से ज्यादा घरों की दीवारों में दरारें पड़ गईं हैं और ये बढ़ती जा रही हैं. छतों की दरारें इन घरों में रह रहे लोगों को डरा रही हैं, भू-धसाव के बाद अब जल रिसाव से भी जोशीमठ नगर के लोग दहशत में हैं. हाड कंपा देने वाली रात में कुछ लोग आसरा तलाश रहे हैं तो कोई खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर हैं.

भू-धंंसाव की बात करें तो होटल माउंटव्यू के पीछे के पांच परिवारों को बढ़ती दरारों के चलते प्रशासन ने नगरपालिका और ब्लाक परिसर के भवनों में शिफ्ट कर दिया है, वहीं यहां लोग अब अपना सामान शिफ्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं. हर कोई इस समय दहशत में है और जैसे तैसे अपनी जान बचाने में जुटे हुए हैं. देर रात मारवाड़ी और जेपी के आवासीय कॉलोनी में भू-धसाव तेजी से बढ़ने से लोग रात भर जागते रहे.

जोशीमठ क्षेत्र में लगातार भू-धसाव बढ़ने से लोगों की रातों की नींद उड़ गई है. कई स्थानों पर पानी के रिसाव से लोगों में दहशत और बढ़ गई है प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है मारवाड़ी क्षेत्र के आसपास मिट्टी वाला पानी निकलने से लोगों में डर का माहौल बन गया है.

देर रात तहसील प्रशासन की टीम ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनको सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया. तहसीलदार रवि शाह ने बताता की मनोहर बाग वार्ड में दरारें आने से पांच परिवारों को नगर पालिका भवन में शिफ्ट किया गया है. और अन्य प्रभावित परिवारों को भी सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है. जोशीमठ के विभिन्न वार्डों में लगभग 500 से अधिक घरों में दरारें आ गई है. जिससे पूर जोशीमठ क्षेत्र डर डर कर रहने को मजबूर हैं. हालांकि प्रशासन की तरफ से मदद का हर संभव भरोसा दिया जा रहा है लेकिन घरों में आई दरार से लोगों में दहशत बनी हुई हैं कब क्या हो जाय कुछ कहा नहीं जा सकता. जोशीमठ में लगातार बढ़ रहे भूस्खलन के चलते एक बार फिर से लोग दहशत में हैं.

शेयर करें