मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

बॉलीवुड के कुछ बिहारी स्टार, जो छठ पर्व में रखते हैं गहरी आस्था

इंडिया वॉइस

आस्था का महापर्व छठ देश भर में धूम धाम से मनाया जाता है, लेकिन खासतौर पर बिहार के लोग इसे बहुत ही नियम और हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं. मनोज बाजपेयी से लेकर पंकज त्रिपाठी तक बॉलीवुड के कई ऐसे जाने-माने स्टार्स हैं, जो बिहार से ताल्लुक रखते हैं और अपने घर में भी छठ की पूजा करते हैं. 28 अक्टूबर से छठ की शुरुआत हो जाएगी और इसका समापन 31 अक्टूबर को होगा. तो चलिए जानते हैं कि कौन-कौन से ऐसे बॉलीवुड स्टार हैं जो छठ में रखते हैं गहरी आस्था.

शेयर करें

अभिनेता मनोज बाजपेयी आज बॉलीवुड में अपना अलग ही मुकाम बनाया हैं.मनोज बाजपेयी का जन्म बिहार के पश्चिम चंपारण में हुआ था और महज 17 साल की उम्र में वह पढ़ाई के लिए दिल्ली गए थे, इसके बाद मुंबई नगरिया के वासी हो गए. मनोज बाजपेयी को हमेशा इस खास त्योहार की याद आती है और इस बारे में वह अपने घर की यादें भी साझा करते हैं.

अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अपने उम्दा अभिनय से बॉलीवुड से लेकर ओटीटी तक पर अपना जलवा बिखेरा हैं. उनकी गिनती सिनेमा के मंझे हुए कलाकारों में होती है लेकिन मुंबई में रहते हुए भी वह आज तक अपनी जड़ों से जुड़े हुए है और अक्सर अपने घर जाते रहते हैं. पंकज त्रिपाठी ने एक बार साक्षात्कार के दौरान बताया था कि उनकी मां व्रत रखती थीं और पूरा गांव गंडकी नदी के किनारे अर्घ्य देने के लिए इकट्ठा हुआ करता था. हालांकि मुंबई में रहते हुए पंकज को वह नदी का घाट नहीं मिल पाता है.

टीवी अभिनेत्री रतन राजपूत को न सिर्फ अभिनय बल्कि उनके देसी अंदाज के लिए भी जाना जाता है. वह अक्सर गांव से वीडियोज साझा करती रहती हैं. लॉकडाउन के समय भी एक्ट्रेस गांव में जाकर रहीं और वहां पर बिल्कुल देसी अंदाज में रहती हैं. रतन राजपूत छठ पर्व पर खास तैयारियां करती हैं.

अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा भी बिहार से ताल्लुक रखते हैं. जब एक बार उन्हें मेजर हार्ट सर्जरी से गुजरना पड़ा था तब उनकी पत्नी पूनम सिन्हा ने अभिनेता के जल्दी सेहतमंद होने के के लिए छठ की पूजा की थी और मुंबई के अपने घर में छठ का पर्व पूरे नियमों के साथ पूरा किया था.

शेयर करें