मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ः हाईस्कूल में राहुल यादव व बारहवीं में विधि भोसले ने किया टाप

Rajni

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने 10 मई को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल (कक्षा-दसवीं) एवं हायर सेकेंडरी (कक्षा-बारहवीं) की मुख्य परीक्षा परिणाम की घोषणा की।

result
शेयर करें

रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने 10 मई को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल (कक्षा-दसवीं) एवं हायर सेकेंडरी (कक्षा-बारहवीं) की मुख्य परीक्षा परिणाम की घोषणा की। इस मौके पर संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव, मंडल के अध्यक्ष डॉ. आलोक शुक्ला उपस्थित थे।

हाईस्कूल (कक्षा दसवीं) में राहुल यादव ने 593 अंक पाकर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि हायर सेकेंडरी (कक्षा बारहवीं) में विधि भोसले ने 491 अंक पाकर टॉप किया। हाईस्कूल (कक्षा दसवीं) का 75.05 प्रतिशत व हायर सेकेंडरी (कक्षा बारहवीं) का 79.96 प्रतिशत रहा।

उधर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन बच्चों को आशा अनुरूप परिणाम प्राप्त नहीं हुए हैं, उन्हें सीख लेते हुए आगे और मेहनत करनी चाहिए।

सीएम ने मेहनत से पढ़ाई करके सफलता प्राप्त करने की दी सलाह

कहा कि असफलता ही सफलता की सीढ़ी है, इसको ध्यान में रखते हुए वे निराश न हों और पुनः मेहनत से पढ़ाई करके सफलता प्राप्त करें। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की दसवीं की परीक्षा में राहुल यादव और बारहवीं की परीक्षा में विधि भोसले ने टॉप किया है। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने दसवीं और बारहवीं के मुख्य परीक्षा के रिजल्ट जारी किया।

टैग: education
शेयर करें