मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः टोल प्लाजा बहादराबाद पर नागरिकों ने किया जमकर हंगामा, कर्मचारियों पर अभद्रता का आरोप

Rakesh

टोल प्लाजा बहादराबाद पर रविवार को उस वक्त जमकर हंगामा हुआ जब टोल प्लाजा पर पिछले 3 दिनों से स्थानीय नागरिकों के साथ प्लाजा कर्मचारियों द्वारा अभद्रता की जा रही थी। स्थानीय लोगों से जबरन टोल वसूला जा रहा था। जिसका विरोध करते हुए रविवार को टोल प्लाजा पर लोगों ने जमकर हंगामा किया।

protest
शेयर करें

हरिद्वार। टोल प्लाजा बहादराबाद पर रविवार को उस वक्त जमकर हंगामा हुआ जब टोल प्लाजा पर पिछले 3 दिनों से स्थानीय नागरिकों के साथ प्लाजा कर्मचारियों द्वारा अभद्रता की जा रही थी। स्थानीय लोगों से जबरन टोल वसूला जा रहा था। जिसका विरोध करते हुए रविवार को टोल प्लाजा पर लोगों ने जमकर हंगामा किया।

प्लाजा प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन भी किया। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि टोल प्लाजा पर जिस तरह पहले व्यवस्था चल रही थी, अभी भी उसी तरह व्यवस्था चलनी चाहिए। नागरिकों का कहना था कि 16 किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्थानीय नागरिकों का टोल फ्री रहना चाहिए।

लोगों का आरोप था कि पिछले 3 दिनों से स्थानीय नागरिकों से टोल वसूला जा रहा है। उनका कहना है कि आज जब इस विषय पर टोल प्लाजा बहादराबाद के अधिकारियों से वार्ता की गई तो उनका कहना था कि जल्द ही एक बैठक कर उसमें निर्णय लिया जाएगा।

निवासियों का कहना है कि व्यवस्थाएं जिस तरह पहले थी अगर उसी प्रकार नहीं रही तो आगे इससे बड़ा और आंदोलन किया जाएगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

टैग: Protest
शेयर करें