मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

बरेली में CM योगी ने किया रोड शो, भीड़ देखकर हुए गदगद, अखिलेश पर साधा निशाना

इंडिया वॉइस

सीएम योगी ने शहर विधायक और प्रत्यासी डॉ अरुण कुमार और कैंट प्रत्यासी संजीव अग्रवाल के लिए लोगो से समर्थन मांगा।

YOGI
YOGI
शेयर करें

UP Assembly Election 2022 : दूसरे चरण में होने वाले बरेली के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को पूरी ताकत झोंक दी। सुबह गृह मंत्री अमित शाह ने बरेली की दो विधानसभाओं में जनसभा की तो शाम को खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरेली पहुंचे जहां पर उन्होंने रोड शो किया। रोड शो में भीड़ देखकर सीएम योगी गदगद हो गए।

मुख्यमंत्री योगी सबसे पहले किला स्थित तिलक इंटर कालेज पहुचे, जहां से उन्होंने रोड शो शुरू किया। योगी का रथ तिलक इंटर कालेज से होते हुए किला, साहूकारा, बड़ा बाजार, कुतुबखाना चौराहा, घंटा घर, जिला अस्पताल रोड, नॉवेल्टी चौराहा, पटेल चौक पर पहुचा, जहां पर रोड शो का समापन हो गया।

 

सीएम योगी के रोड शो का जगह जगह पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। रोड शो ने शहर और कैंट विधानसभा की सीट को और अधिक मजबूत करने का काम किया है। पटेल चौक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि पहले चरण में हुए चुनाव से ये पता चल गया है कि समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया है।

योगी ने शहर विधायक और प्रत्यासी डॉ अरुण कुमार और कैंट प्रत्यासी संजीव अग्रवाल के लिए लोगो से समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि 14 फरवरी को होने वाले मतदान में सबसे पहले वोट कमल के फूल पर वोट डाले। सीएम योगी के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद संतोष गंगवार, रजनीकांत माहेष्वरी, मेयर डॉ उमेश गौतम, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष डॉ केएम अरोड़ा, कैंट प्रत्यासी संजीव अग्रवाल, शहर विधायक डॉ अरुण कुमार आदि लोग मौजूद रहे। वहीं इस दौरान सुरक्षा के भी कड़े बंदोबस्त किए गए थे और चप्पे चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात किए गए थे।

हिन्दुस्थान समाचार

 

शेयर करें