1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP : हॉकी खिलाड़ियों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 1-1 करोड़ रुपए देने का एलान

UP : हॉकी खिलाड़ियों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 1-1 करोड़ रुपए देने का एलान

यूपी के CM योगी आदित्यनाथ शनिवार को गाजीपुर पहुंचे। जहाँ उन्होंने मेघबरन सिंह स्टेडियम पहुंचकर ओलंपिक में कांस्य पद जीतने वाले

By up bureau 

Updated Date

गाजीपुर। यूपी के CM योगी आदित्यनाथ शनिवार को गाजीपुर पहुंचे। जहाँ उन्होंने मेघबरन सिंह स्टेडियम पहुंचकर ओलंपिक में कांस्य पद जीतने वाले भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। दरअसल, कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम में दो खिलाड़ी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। इस दौरान सीएम योगी ने ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर बधाई भी दी।

पढ़ें :- जीरो कमीशन पर चलेगी भारत टैक्सी, चालक को पांच लाख की सामाजिक सुरक्षा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान ओलंपकि विजेता खिलाड़ी मंच पर भी मौजूद रहे। दरअसल, हॉकी टीम में यूपी के दो खिलाड़ी वाराणसी के ललित उपाध्याय और गाजीपुर के राजकुमार पाल शामिल थे। सीएम योगी ने खिलाड़ियों को 1-1 करोड़ रुपए देने का एलान किया। वहीं जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार खिलाड़ियों का सम्मान करती है।

ओलंपिक जाने वालों को भी सम्मान देंगे

सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछली बार भी ओलंपिक खिलाड़ियों को सम्मान राशि दी गई थी। इस बार भी खिलाड़ियों को लखनऊ बुलाकर खिलाड़ियों को सम्मानित करेगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि ओलंपिक में जाने वालों को भी सम्मान देंगे, जिसमें 10-10 लाख की सहायता राशि दी जाएगी।

पढ़ें :- CM Yogi Adityanath Highlights Importance of Health Services in Gorakhnath Yatra, Stresses on India’s Spiritual and Social Traditions
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com