1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Corona Update : पिछले 24 घंटों में मिले 1 लाख 41 हजार से ज्यादा नए कोरोना मरीज, अबतक 3071 ओमिक्रॉन के केस दर्ज, 150.61 करोड़ टीके लगे

Corona Update : पिछले 24 घंटों में मिले 1 लाख 41 हजार से ज्यादा नए कोरोना मरीज, अबतक 3071 ओमिक्रॉन के केस दर्ज, 150.61 करोड़ टीके लगे

15-18 साल की उम्र के 2 करोड़ से अधिक बच्चों का टीकाकरण हो चुका है। अभियान के एक हफ्ते से भी कम समय में कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 8 जनवरी। देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बेहद तेज रफ्तार से बढ़ रहे हैं। शनिवार को सुबह तक पिछले 24 घंटों में नए मरीजों की संख्या सवा लाख के पार हो गई है। देश में 1 लाख, 41 हजार 986 से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 40 हजार, 895 है। इस महामारी से 285 लोगों की मौत हुई है। शनिवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 3 करोड़, 44 लाख, 12 हजार, 740 है। इस दौरान कोरोना से रिकवरी रेट घटकर 97.30 फीसदी हो गया है। देश में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4 लाख, 72 हजार, 169 हो गई है। रोजाना संक्रमण दर 9.28 फीसदी हो गया है।

पढ़ें :- श्रीनगर-कटरा वंदे भारत शुरू: कश्मीर को मिली रफ्तार

पढ़ें :- Motorola Razr 70 Series लॉन्च: Ultra से Plus तक सब कुछ

देश में अबतक ओमिक्रॉन के 3071 मामलों की पुष्टि

वहीं देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की रफ्तार भी तेज हो गई है। देश में ओमिक्रॉन के अबतक 3 हजार,071 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 1 हजार, 203 मरीज ठीक हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को जारी आंकड़े में बताया कि ओमिक्रॉन अब देश के 27 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है। महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा मामले रिपोर्ट हो रहे हैं। जहां ओमिक्रॉन के 876 मामले आ चुके हैं। दूसरे नंबर पर दिल्ली है, जहां अबतक 513 मामले आ चुके हैं। तीसरे नंबर पर अब कर्नाटक है, जहां 333 मामले सामने आए हैं। चौथे नंबर पर राजस्थान में 291 मामले पाए गए हैं।

कोरोना से जंग में अबतक लगे 150.61 करोड़ टीके

उधर कोरोना के खिलाफ जंग में कारगर टीकाकरण अभियान के तहत देश में पिछले 24 घंटों में करीब 90 लाख से ज्यादा टीके लगाए गए हैं। इसी के साथ देश में अबतक 150.61 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शनिवार सुबह तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 154.77 करोड़ टीके की खुराक फ्री उपलब्ध कराई जा चुकी है। सभी राज्यों के पास अभी भी कोरोना टीकों की 17.88 करोड़ खुराक मौजूद है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com