मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत 2029 में फिर लाल किले से नजर आएंगे पीएम मोदी, नितिन नवीन बोले-सपने देखते रहें राहुल गांधी कांग्रेस-सपा के बीच सीट बंटवारे पर बनी बात, 2-3 दिन में गठबंधन का ऐलान! सीएम योगी ने मां के नाम लिखी भावुक पाती, संन्यास के बाद मां से भिक्षा मांगने के प्रसंग को किया याद इटली में सोनिया गांधी का बचपन वाला घर बनेगा म्यूजियम, भारतीय कारोबारी ने संजोईं यादें साझा विरासत को नई मजबूती देगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, अयोध्या-जनकपुर के बीच फिर जीवंत होंगे रिश्ते: सीएम नोएडा में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, पूरी बिल्डिंग आई चपेट में
क्रिकेट

Asia cup 2023: टीम इंडिया अगले साल होने वाले एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा कर सकती है

इंडिया वॉइस

BCCI एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने की संभावना पर विचार कर रहा है। मेन इन ब्लू ने आखिरी बार 2008 में पाकिस्तान का दौरा किया था।

शेयर करें

Asia cup 2023: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कथित तौर पर अगले साल पाकिस्तान में होने वाले एशिया कप में हिस्सा लेने की इच्छा जताई है। भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अगले साल भारतीय टीम एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा कर सकती है। पाकिस्तान को इस टूर्नामेंट की मेजबानी मिली है। बीसीसीआई एशिया कप के लिए टीम को भेजने के लिए तैयार है। अगर ऐसा होता है तो टीम इंडिया 2008 के बाद पहली बार पाकिस्तान जाएगी।

बता दें कि, एशिया कप के बाद अगले साल ही भारत वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन करेगा। ऐसे में कहा जा रहा है कि बीसीसीआई कोई विवाद नहीं चाहता है। भारतीय टीम अगर पाकिस्तान जाती है तो वर्ल्ड कप के लिए बिना किसी विवाद के पाकिस्तानी टीम भी भारत का दौरा कर सकती है। हालांकि, इस पर अभी भी मामला अटका हुआ है। बोर्ड ने कहा है कि टीम को भेजने का अंतिम फैसला सरकार का होगा। केंद्र सरकार अगर इजाजत देगी तभी भारतीय टीम(Indian Team) वहां जाएगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, भारतीय टीम 2027 तक पाकिस्तान के खिलाफ कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलेगी। बोर्ड ने 2023 से 2027 तक के लिए अपना प्रोगाम जारी कर दिया है। बीसीसीआई ने राज्यों के क्रिकेट बोर्ड को भविष्य का जो कार्यक्रम का सूची भेजी है, उसमें पाकिस्तान का कॉलम खाली रखा गया है। उसी पत्र में यह बताया गया है कि टीम इंडिया एशिया कप के लिए पाकिस्तान जाएगी, लेकिन सरकार का फैसला अंतिम होगा।

आपको बता दें कि, भारतीय टीम आईसीसी या एसीसी टूर्नामेंट खेलने के अलावा 38 टेस्ट खेलेगी। इसमें 20 टेस्ट भारत में 18 विदेश में खेले जाएंगे। इन पांच सालों में भारत 42 वनडे मैच भी खेलेगा। इसमें से 21 मैच घर में और 21 मैच बाहर खेले जाएंगे। 2023-2027 के बीच भारत कुल 61 टी20 मैच खेलेगा। 31 टी20 घर में और 30 बाहर खेले जाएंगे।

बीसीसीआई के अधिकारी के अनुसार, उन्हें भारत सरकार से अनुमति मिली तो भारतीय टीम एशिया कप में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान जाएगी. बीसीसीआई सचिव जय शाह फिलहाल एशियन क्रिकेट काउंसिल में प्रेसिडेंट की भूमिका भी निभा रहे हैं. ऐसे में उनके लिए पाकिस्तान में हो रहे एशिया कप में भारतीय टीम को भेजना एक बड़ी चुनौती होगी. पाकिस्तान में होने वाला एशिया कप 50 ओवर के फॉर्मेट में खेला जाएगा. आखिरी बार इस टूर्नामेंट को वनडे फॉर्मेट में 2018 में खेला गया था.

शेयर करें