मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
दिल्ली

दिल्ली पुलिस ने भलस्वा डेयरी पर छापे के दौरान आतंकी साजिश का खुलासा किया, दो हथगोले जब्त किए

इंडिया वॉइस

दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में जहांगीरपुरी के भलस्वा डेयरी इलाके में दो 'संदिग्ध' लोगों को गिरफ्तार किया और उनके घर से दो हथगोले बरामद किए।

शेयर करें

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम। पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में जहांगीरपुरी के भलस्वा डेयरी इलाके में दो ‘संदिग्ध’ लोगों को गिरफ्तार किया और उनके घर से दो हथगोले बरामद किए। आतंकवादी संगठनों से संबंध होने के संदेह में गिरफ्तार किए गए दो लोगों के भलस्वा डेरी इलाके स्थित किराए के मकान से दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने दो हथगोले बरामद किए हैं. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि उनके आवास से मानव रक्त के निशान भी मिले हैं. दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने आतंकवादी संगठनों से संबंधों और जघन्य अपराधों में शामिल होने के आरोप में जगजीत सिंह उर्फ जग्गा (29) और नौशाद को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया था.

दिल्ली पुलिस की प्रवक्ता सुमन नलवा ने बताया कि आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. नलवा ने कहा, ‘‘जांच के दौरान हुए खुलासों के बाद दोनों आरोपी पुलिस दल को भलस्वा डेरी स्थित श्रद्धानंद कॉलोनी में अपने किराए के मकान में लेकर गए, जहां से दो हथगोले बरामद किए गए.’’ उन्होंने कहा, ‘‘एफएसएल (फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला) दल को मानव रक्त के निशान भी मिले हैं.’

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों के पास से तीन पिस्तौल और 22 कारतूस बरामद किए गए थे. इसने कहा था कि जग्गा के कनाडा में रह रहे एक खालिस्तानी आतंकवादी से संबंध होने का संदेह है. पुलिस ने बताया था कि नौशाद आतंकवादी संगठन ‘हरकत उल-अंसार’ से जुड़ा है. इसने कहा था कि जगजीत कुख्यात ‘बंबीहा’ गिरोह का सदस्य है और उसे विदेश में रहने वाले राष्ट्र-विरोधी तत्वों से निर्देश मिलते रहे हैं. पुलिस ने कहा था कि वह उत्तराखंड में हत्या के एक मामले में पैरोल पर रिहा होने के बाद फरार हो गया था.

शेयर करें