मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हेल्थ

खाली पेट मत पिए कॉफी वर्ना हो सकती है परेशानी!

Avnish

कुछ लोग सुबह उठने के साथ ही कॉफी का सेवन करते है चाहे ब्लैक कॉफी हो या नॉर्मल कॉफी बिना यह जाने की कितनी ज्यादा हानिकारक आपके लिए साबित हो सकती है।

coffee
शेयर करें

नई दिल्ली ।   यह कोई नई बात नहीं है कि लोग वजन कम करने के लिए या फिर काबू में करने के लिए खाली पेट कोशिश करते है कि कॉफी का सेवन करते है। जो कि सरासर गलत है सिर्फ इतना ही नहीं कितनी बार खाना खाने से बचने के लिए. कुछ तो शैकियाना खाली पेट कॉफी पीते हैं. लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ब्लैक कॉफी या कॉफी, चाय खाली पेट एकदम नहीं पीना चाहिए. क्योंकि आपकी यह छोटी सी गलती आपको फ्री में कई सारी शारीरिक दिक्कतें दे देगी. कॉफी शरीर के लिए अच्छा होता है लेकिन खाली पेट पीना उतना ही ज्यादा नुकसानदायक होता है.

 खाली पेट कॉफी पीने से होगी विटामिन की कमी

काफी लोग ऐसे है जो कि हर समय ब्लैक कॉफी को पी सकते है। उनका मानना है कि ब्लैक कॉफी किसी भी तरह का नुकसान नहीं करती है. लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ब्लैक कॉफी भी खाली पेट पीने से काफी नुकसान पहुचांती है। इससे आपको एसिडिटी, गैस की समस्या हो सकती है। कई महीनों तो खाली पेट ब्लैक कॉफी पीने से विटामिन बी 12 की कमी हो सकती है।

एक दिन में कितनी कप कॉफी पीनी चाहिए

एक दिन में 2-3 कप कॉफी पी सकते हैं लेकिन इससे ज्यादा अगर पीते हैं तो यह फ्यूचर में आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है.

ब्लैक कॉफी पीने का सही वक्त क्या है?

अगर आपको ब्लैक कॉफी पीना पसंद है तो आज हम आपको इसका सही समय बताने जा रहे हैं. ब्लैक कॉफी पीने का सही वक्त नाश्ता या खाने के 30 मिनट या 1 घंटे के बाद का होता है. कॉफी शरीर में मेटाबॉलिज्म बढ़ाती है इससे पाचन तंत्र भी अच्छा होता है.  इसलिए खाली पेट कॉफी पीने से परहेज करें. ब्लैक कॉफी पीने का सही वक्त खाना खाने के 30 मिनट के बाद ही ठीक होता है.

 

टैग: health life
शेयर करें