मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हेल्थ

क्या आप जानते हैं इसके गुण ? पढ़िए पूरी बात

Avnish

यह सिर्फ कोई जड़ी-बुटी नहीं है बल्कि इसके अंदर ऐसा गुण है जो आपको कई बीमारियों से दूर रखेगा।

stone
शेयर करें

नई  दिल्ली। जड़ी बूटियों का इस्तेमाल काफी समय से होता आ रहा है। इससे सेहत को कई फायदे मिलते हैं। ऐसे ही एक जड़ी-बूटी है गोंद कतीरा। यह लोकोवीड पौधे के रस से प्राप्त की जाती है। इसे ट्रैगेकैंथ गम के रूप में भी जाना जाता है। गोंद कतीरा एक रंगहीन, गंधहीन और स्वादहीन पदार्थ है। ये कई बीमारियों को ठीक करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानते हैं इससे मिलने वाले कुछ जबरदस्त लाभ के बारे में…

गोंद कतीरा के क्या है फायदे 

1.गोंद कतीरा में ठंडक पहुंचाने वाले गुण होते हैं। गर्मी के लिहाज से यह जड़ी बूटी काफी फायदेमंद है। यह हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद कर सकता है। आप इसे नींबू पानी, नारियल पानी या फलों के रस से जैसे ड्रिंक्स में शामिल कर सकते हैं। इससे हीट स्ट्रोक का खतरा काफी कम होता है।

2.गोंद कतीरा में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिस वजह से यह पाचन के लिए एक बेहतरीन जड़ी-बूटी है। इससे पाचन क्रिया ठीक से काम करती है। आंतों की समस्याएं दूर होती है।

3.गोंद कतीरा में कैल्शियम और मैग्नीशियम उच्च मात्रा में पाया जाता है। यह जोड़ों के दर्द से राहत देने में मदद करता है। यह जोड़ों को मजबूत बनाता है। अगर आपको गठिया का दर्द सता रहा है तो भी आप इसका सेवन कर सकते हैं।

4.गोंद कतीरा में एंटी एजिंग और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। ये झुर्रियों को कम करते हैं। फाइन लाइंस को दूर करने में मदद करता है। ये पिगमेंटेशन को कम करता है मुंहासे से राहत दिलाने में भी मददगार है.घाव को भी ठीक करने में मदद करता है।

 

शेयर करें