मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हेल्थ

क्या जब आपको बुखार आता है तो नहाते है?

Avnish

बुखार के समय नहाना चाहिए या नहीं चलिए जानते है क्या करना सही है।

fever
शेयर करें

नई दिल्ली ।  मौसम बदल रहा है जिसके कारण लोगों की तबीयत खराब होना शुरू हो जाती है और इस मौसम में सर्दी-खांसी जुकाम होना आम बात है। इन सब के अलावा बदलते मौसम में वायरल फीवर का खतरा काफी ज्यादा रहता है। ऐसे में सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप खुद को बचाकर रखें। ऐसे में सबसे जरूरी है कि आपकी अगर इम्युनिटी मजबूत रहेगी तो आप इन बीमारियों से बचे रहेंगे। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों से कैसे बचें। अब सवाल यह उठता है कि वायरल फिवर से बचने के लिए क्या-क्या करना चाहिए? इसमें क्या खाना चाहिए? वायरल फिवर होने पर  नहाना चाहिए या नहीं?

 

वायरल फीवर में नहाना चाहिए या नहीं?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि वायरल फिवर में नहाना चाहिए या नहीं? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वायरल फिवर में साफ-सफाई का खास ध्याान रखना चाहिए। आप जितना साफ रहेंगे उतनी जल्दी आप ठीक होंगे.वायरल फिवर में हल्का गुनगुने पानी और साबुन के साथ शरीर साफ करें। ऐसे में आपको काफी ज्यादा फ्रेश फिल महसूस करेंगे।

फिवर में घर बैठे दवा खाना सही नहीं है?

एक्सपर्ट कहते हैं कि वायरल फिवर होने पर यह नहीं है कि मार्केट से दवा लेकर घर में बैठकर ही खा रहे हैं। डॉक्टर को एक बार जरूर दिखा लें। क्योंकि अगर आप ऐसा करेंगे तो हो सकता है काफी लंबे समय तक फिवर रहे। आप खुद के बचाव के लिए गर्म पानी, अदरक की चाय, काढ़ा और भाप ले सकते हैं। इन घरेलू इलाज से आपको अच्छा लग सकता है लेकिन इससे बुखार कम नहीं होगा। ऐसे में बेहतर इलाज की जरूरत है ।

शेयर करें