नई दिल्ली । आजकल की भागदौड़ में किसी को पता ही नहीं है कि किस वक्त लंच करना चाहिए, किस समय नाश्ता या फिर पता होने के बाद भी लोगों को वक्त नहीं मिल पा रहा कि खाने – पीने का सही वक्त क्या है। आइए जानते हैं सही समय पर ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर न करने के नुकसान और इसका परफेक्ट समय।
क्या होता है समय पर खाना ना खाने से?
यदि हम ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर वक्त पर नहीं करते हैं तो आपको खतरा उत्पन्न हो सकता है। यही वजह है कि आजकल लोग इसका शिकार हो जाते हैं। फिर इससे मोटापा बढ़ जाता है। ज्यादातर देखा गया है कि खराब लाइफस्टाइल और खानपान की सही टाइमिंग न होना इसपर ज्यादा असर डाल रहा है। सही समय पर खाना न खाने से कई बीमारियां भी बढ़ रही हैं।
ब्रेकफास्ट का सही समय ?
कोशिश कीजिए कि सुबह सोकर उठने के तकरीबन 3 घंटे के अंदर आपको नाश्ता कर लेना चाहिए। यानि सुबह 7 से 10 बजे तक नाश्ता कर लें। अगर इस समय के बाद कुछ भी खाते हैं तो इसका इफेक्ट सीधे आपके शरीर पर देखने को मिलेगा। कोशिश करें कि नाश्ते में आप पोहा, दूध, रोटी, ग्रीन वेजिटेबल्स, ओट्स, अंडा और फाइबर-प्रोटीन रिच फूड ही खाएं।
दोपहर के खाने में क्या खाएं?
आपके शरीर से बीमारियां दूर रहें। इसके लिए आवश्यक है कि आपको अपना लंच निर्धारित समय पर करना चाहिए। बता दें कि ब्रेकफास्ट करने के 5 घंटे बाद ही लंच करें। इससे आपका शरीर सामान्य रूप से चल सकेगा। कोई दिक्कत नहीं होगी। वर्ना काफी परेशानी आपको उठानी पड़ सकती है।
किस वक्त करें डिनर
अब बारी डिनर की है। बता दें कि देर रात भोज करना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इसका सीधा असर आपके पाचन तंत्र पर पड़ सकता है। कई बीमारियां भी शरीर को जकड़ सकती हैं। इसलिए रात में 7 बजे से लेकर 9 बजे तक खाना जरूर खा लेना चाहिए।