मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हेल्थ

ड्रैगन फ्रूट करता है यह जादू इस बीमारियों से दिलाता है निजात

Avnish

ड्रैगन फ्रूट का सेवन अगर आप नहीं करते है तो आज से खाना शुरू कर दे यह काफी लाभदायक है!

dragon fruit
शेयर करें

नई दिल्ली ।  फल खाना किसको पसंद नहीं होता है और कुछ लोग ऐसे है जो की सीजन के मुताबिक फलों का सेवन करते है गर्मियों में किसी पर आम का नशा चढ़ा रहता है तो कोई तरबूज का सेवन करना पसंद करता है लेकिन और सर्दियों में संतरा लोगों को पसंद  होता है। ठीक जैसे फल होते है वैसे ही सब्जियां भी होती है एक और बात कुछ फल ऐसे भी होते है जिसके गुण के बारे में हमें जानकारी नहीं होती है इसीलिए हम सेवन नहीं करते है उनमें से एक फल है ड्रेगन फ्रूट जी हां क्या आपने इसके बारे में सुना है कि कितना सेहत के लिए मददगार होता है इसको खाने से कौन-से ऐसे लाभ है जो आपको मिलते है अगर नहीं तो चलिए जानते है। बता दे कि इसमें विटामिन, मिनरल्स, प्रोटीन, फाइबर, कैरोटीन, और अंटिओक्सिडेंट्स से भरपूर पोषण तत्व मौजूद होते हैं जो हमारे शरीर के विभिन्न कार्यों में सहायक होता है. आइए आपको ड्रैगन फ्रूट्स के कई फायदों के बारे में बताते हैं.

ड्रैगन फ्रूट के फायदे 

  •  ड्रेगन फ्रूट में विटामिन C, आयरन, कैल्शियम, और फास्फोरस जैसे कई पोषक तत्व होते हैं।
  •  इस फल में अंटिओक्सिडेंट होता है जो शरीर में फ्री रेडिकल्स को नष्ट करते हैं।
  •  ड्रेगन फ्रूट में डायटरी फाइबर होता है जो पाचन में मदद करता है और कब्ज से राहत दिलाता है।
  • इस फल में लो-कैलोरी और हाई-फाइबर होता है, जिससे यह वजन घटाने में मदद कर सकता है।
  • कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि ड्रेगन फ्रूट मधुमेह के प्रभाव को नियंत्रित कर सकता है।
  •  इसमें ओमेगा-3 और ओमेगा-9 फैटी एसिड्स होते हैं जो हृदय की सेहत के लिए अच्छे होते हैं।
  • विटामिन C और अंटिओक्सिडेंट्स की मौजूदगी से यह त्वचा को स्वस्थ रखता है और जल्दी बुढ़ापे के लक्षणों को दिखने से रोकता है।
  •  इसमें कैल्शियम और फास्फोरस की मौजूदगी हड्डियों को मजबूती प्रदान करती है।
शेयर करें