मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः नशे और तेज रफ्तार ने ली बुजुर्ग की जान, परिजनों में कोहराम

Rakesh

खबर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से है। जहां तेज रफ्तार बेकाबू कार ने बुजुर्ग की जान ले ली । घटना दूधली डोईवाला हाईवे की है। जहां बेकाबू कार ने बुजुर्ग दुकानदार को बुरी तरह टक्कर मारते हुए रोड का डिवाइड तोड़कर सुसवा नदी में जा गिरी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर घायल हो गया।

car
शेयर करें

देहरादून। खबर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से है। जहां तेज रफ्तार बेकाबू कार ने बुजुर्ग की जान ले ली । घटना दूधली डोईवाला हाईवे की है। जहां बेकाबू कार ने बुजुर्ग दुकानदार को बुरी तरह टक्कर मारते हुए रोड का डिवाइड तोड़कर सुसवा नदी में जा गिरी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर घायल हो गया।

हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों का जमावड़ा लग गया। पुलिस को सूचना देने के साथ ही 108 मौके पर पहुंची और बुजुर्ग को सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात करीब 2:30 बजे बुजुर्ग की मौतहो गई। गाड़ी में दो युवक मौजूद थे। जिनमें से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरा फरार होने में सफल रहा।

जिस गाड़ी ने बुजुर्ग को टक्कर मारी थी वह टिहरी नंबर की गाड़ी है। उसके पीछे पुलिस भी लिखा हुआ है। देहरादून पुलिस को शक है कि फरार होने वाला व्यक्ति पुलिसकर्मी भी हो सकता है । दूसरे युवक ने फरार होने से पहले गाड़ी के सभी कागज भी बड़ी चालाकी से निकाल लिए थे। दोनों युवक बुजुर्ग को टक्कर मारते वक्त नशे में धुत्त बताए जा रहे थे ।

शेयर करें