1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो पर कांग्रेस संगठन ने दी सफाई

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो पर कांग्रेस संगठन ने दी सफाई

कांग्रेस उम्मीदवार की छवि को धूमिल करने का किया जा रहा काम: जिलाध्यक्ष

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

रुद्रप्रयाग, 05 फरवरी। आबकारी विभाग की ओर से अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करने के मामले में कांग्रेस का नाम आने से जिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार खंडन किया है। मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि अवैध शराब से कांग्रेस उम्मीदवार और पार्टी का कोई लेना देना नहीं है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर जांच की मांग की गई है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने को कहा गया है।

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल में BJP vs TMC: क्या पूरा होगा जनसंघ का सपना या कायम रहेगा ममता का किला?

वीडियो में चालक ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी से है

दरअसल, आबकारी विभाग ने रुद्रप्रयाग विधानसभा के तैला क्षेत्र में अवैध शराब का एक जखीरा बरामद किया। मौके से 17 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की गई और वाहन चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा गया। आबकारी विभाग की टीम मौके से वाहन चालक और शराब की पेटियों को लेकर अपने कार्यालय पहुंचे। यहां एक न्यूज पोर्टल चैनल की ओर से लाइव फेसबुक प्रसारण दिखाने पर चालक ने बताया कि वह कांग्रेस पार्टी से ताल्लुख रखता है। इसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया और हर कोई कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ भड़क गया।

कांग्रेस नेताओं ने इसे षड्यंत्र बताया 

सोशल मीडिया पर लोगों की ओर से कांग्रेस उम्मीदवार के विरुद्ध गलत-गलत टिप्पणी की जा रही हैं, जबकि कोई इसे षड्यंत्र बता रहा है। ऐसे में कांग्रेस संगठन में भी आक्रोश फैल गया और कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट को मामले में सफाई देनी पड़ी। उन्होंने पार्टी कार्यालय में प्रेस को जारी बयान में कहा कि यह कांग्रेस प्रत्याशी की छवि को धूमिल करने का काम किया जा रहा है। शराब बांटने की जरूरत कांग्रेस और उनके प्रत्याशी को नहीं है, बल्कि विपक्षियों को है। जिन्होंने जनहित में कभी काम किया ही नहीं, उल्टा अपनी हार सामने देख कांग्रेस के खिलाफ माहौल बनाने का घृणित कार्य किया जा रहा है।

पढ़ें :- Jubin Nautiyal की शादी का सच: बचपन की दोस्त से गुपचुप विवाह या सिर्फ अफवाह?

जिलाध्यक्ष बिष्ट ने कहा कि मौजूदा समय में जिस तरह रुद्रप्रयाग विधानसभा में कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में मजबूत जनसमर्थन है और जनता बदलाव चाहती है। इसी वजह से विपक्षी घबरा गए हैं और अब कुछ न कुछ ष्यंत्र करके बे-वजह बदनाम करने का घटिया काम किया जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com