मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
UP Election 2027: सपा-कांग्रेस में सीटों पर संग्राम, 26 सीटों के ऑफर पर भड़की कांग्रेस कन्नौज में दर्दनाक हादसा! स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 बच्चों की मौत गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था
क्षेत्रीय

Assembly election: पूर्वोत्तर के 3 राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान आज, 2.30 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस

इंडिया वॉइस

पूर्वोत्तर के 3 राज्यों में चुनाव तारीखों की आज की जाएगी घोषणा. त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों को लेकर आज दोपहर ढ़ाई बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी.

शेयर करें

EC to Announce Schedule for Nagaland Tripura Meghalaya Assembly Elections 2023: पूर्वोत्तर के 3 राज्यों में चुनाव तारीखों की आज की जाएगी घोषणा. त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों को लेकर आज दोपहर ढ़ाई बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। तीनों विधानसभाओं का कार्यकाल मार्च में अलग-अलग तारीखों पर खत्म हो रहा है। बता दें कि कुछ दिन पहले पूर्वोत्तर के इन तीनों चुनावी राज्यों में आयोग ने दौरा किया था और चुनावी तैयारियों का जायजा भी लिया था।

इस दौरे में मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के साथ दोनों आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय और अरुण गोयल भी गए थे। तीनों राज्यों में आयोग ने मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशकों के साथ साथ राजनीतिक दलों के नुमाइंदों के साथ बैठकें भी की थीं। चुनाव आयोग के अधिकारी सबसे पहले 11 जनवरी को त्रिपुरा पहुंचें, यहां से नागालैंड और अंत में मेघालय का दौरा किया गया। दरअसल, फरवरी में इन तीनों राज्यों में चुनाव होने हैं।

इसके बाद अप्रैल मई में संभव है जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराए जाएं। फिर मई में कर्नाटक और फिर नवंबर में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और मिजोरम के बाद साल के अंत यानि दिसंबर में तेलंगाना और राजस्थान में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है।

शेयर करें