Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड में अतिक्रमण करने वालों की खैर नहीं, अब गरजेगा बुलडोज़र

उत्तराखंड में अतिक्रमण करने वालों की खैर नहीं, अब गरजेगा बुलडोज़र

 उत्तराखंड में अतिक्रमण नहीं चलेगा। अब उत्तराखंड में बुलडोज़र एक्टिव हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अतिक्रमण मुक्त उत्तराखंड अभियान शुरू हो चुका है। अब सरकारी भूमि पर अगर अतिक्रमण होगा तो उसपर बुलडोजर चलेगा ही चलेगा।

By Rakesh 

Updated Date

देहरादून।  उत्तराखंड में अतिक्रमण नहीं चलेगा। अब उत्तराखंड में बुलडोज़र एक्टिव हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अतिक्रमण मुक्त उत्तराखंड अभियान शुरू हो चुका है। अब सरकारी भूमि पर अगर अतिक्रमण होगा तो उसपर बुलडोजर चलेगा ही चलेगा।

पढ़ें :- उत्तराखंड में एक पर्ची- एक शुल्क का नियम लागू, सरकारी अस्पतालों में इलाज हुआ सस्ता, मिलेगी राहत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर वन विभाग सहित सभी विभाग सरकारी भूमियों को चिन्हित करके उन्हें हटाने का कार्य कर रही है। ऐसे में भी बुलडोजर की रडार पर मजारें भी आ गई हैं। देवभूमि में अभियान के दौरान खुलासा हुआ कि हजारों की संख्या में सैकड़ों अवैध मजारें बनाकर उसपर कब्जा किया गया है।

अब बुलडोज़र की रडार पर मजारें आ गई हैं तो राजनीति तो होनी ही थी। इसे लेकर उत्तराखंड में सियासी पारा हाई हो गया है। कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियां एक दूसरे पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगा रही है। उत्तराखंड में बुलडोज़र, अवैध मजार और राजनीति पर देखिये ये ख़ास रिपोर्ट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में बुलडोज़र दौड़ने लगा है। अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक अलग-अलग विभागों से कई हेक्टेयर जमीन अतिक्रमणकारियों के कब्जे से वापस ली गई हैं। प्रशासन धर्म, जाति और संप्रदाय को दरकिनार कर अतिक्रमण हटाने का काम कर रही है।

अब बुलडोज़र की जद में उत्तराखंड की 467 मजारें और 45 मंदिर भी आए हैं। इसे तोड़ा जा चुका है। इस दौरान कई रसूखदारों की अवैध संपत्तियों पर भी पीला-पंजा चलते नजर आया। धामी के बुलडोजर से अब अतिक्रमण माफियाओं में डर का माहौल है। वहीं जब से अतिक्रमण मुक्त अभियान की शुरुआत हुई है तबसे कांग्रेस भाजपा पर धर्म विरोधी कार्य करने का आरोप लगा रही है। साथ ही बीजेपी भी कांग्रेस पर तुष्टिकरण कर भू-माफियाओं पर हो रही कार्रवाई में दखल डालने का काम कर रही है।

पढ़ें :- उत्तराखंड में जल्द बनेगा एजुकेशन सिटी, CM धामी से उद्यमियों ने की मुलाकात

अतिक्रमण को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने

अतिक्रमण मुक्त अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. पराग धकाते ने बताया कि उच्चतम न्यायालय के आदेश पर वन भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाने का कार्य किया जा रहा है। इसमें अब तक 20% अतिक्रमणमुक्त हो चुका है और बाकी बची 80 प्रतिशत अतिक्रमण को हटाने को लेकर संपत्तियों पर नोटिस चस्पा कर दिया है।

कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि  उत्तराखंड हिंदू बहुमूल्य क्षेत्र होने के कारण तुष्टिकरण की राजनीति के मकसद से विशेष समुदाय को टारगेट करने का कार्य किया जा रहा है। वहीं इससे प्रदेश की गरीब जनता भी परेशान नजर आ रही है।

वहीं कांग्रेस पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बिपिन कैंथोला ने कहा कि कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति करती है। जिससे देशभर में उनकी स्थिति दयनीय हो गई है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाए कि कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान उन्हीं के लोगों द्वारा ये अतिक्रमण किया गया है। इसे साफ करने का जिम्मा प्रदेश की भाजपा सरकार ने उठा लिया है।

पढ़ें :- उत्तराखंडः मसूरी में कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को लगाई जमकर फटकार, कहा- तय समय में कार्य न होने पर कार्रवाई के लिए रहें तैयार
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com