मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बॉलीवुड

भाई सनी की ‘गदर 2’ की सक्सेस से ईशा देओल खुश….

Shahi

सनी की बहन ईशा देओल भी फिल्म की सक्सेस से बेहद खुश हैं...उन्होंने सोशल मीडिया पर गदर 2 को लेकर पोस्ट शेयर किया है...जो खूब वायरल हो रहा है..

gadar 2
शेयर करें

‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

आजकल सनी देओल की गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है….इस फिल्म ने दर्शकों को सिनेमा हॉल में वापस ला दिया है…इस फिल्म को जनता का भरपूर प्यार मिल रहा है…ये फिल्म जल्द ही 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है…गदर 2 बॉक्स ऑफिल पर सुनामी ले आई है…इसने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं..सनी देओल की गदर 2 पूरी देओल फैमिली को भी एक साथ ले आई है…सनी की बहन ईशा देओल भी फिल्म की सक्सेस से बेहद खुश हैं…उन्होंने सोशल मीडिया पर गदर 2 को लेकर पोस्ट शेयर किया है…जो खूब वायरल हो रहा है…

ईशा ने भाईयों के साथ तस्वीरें शेयर की

ईशा ने सोशल मीडिया पर गदर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का पोस्ट शेयर किया है…जिसमें लिखा है ब्लॉकबस्टर…ईशा ने तरण आदर्श का पोस्ट शेयर किया है..जिसमें गदर 2 का छठे दिन का कलेक्शन बताया गया है…सनी देओल ने कुछ समय पहले गदर 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी…जिसमें ईशा अपनी बहन अहाना के साथ पहुंची थीं…ईशा ने दोनों भाईयों सनी और बॉबी के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर की थीं…इस स्क्रीनिंग की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं…

गदर 2 देओल फैमिली के लिए रही खास

बता दें कि गदर 2 देओल फैमिली के लिए बहुत खास रही है…फिल्म की स्क्रीनिंग पर जब साथ में स्पॉट हुए तो ये पहली बार था जब सनी और बॉबी अपनी दोनों बहनों ईशा-अहाना के साथ नजर आए थे…सनी और बॉबी के साथ ईशा की बॉन्डिंग को बहुत पसंद किया गया था…

शेयर करें