1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Indian Railways: द‍िवाली व छठ पूजा पर घर जाने वालों को रेलवे की सौगात, इन 358 ट्रेनों में कन्‍फर्म ट‍िकट

Indian Railways: द‍िवाली व छठ पूजा पर घर जाने वालों को रेलवे की सौगात, इन 358 ट्रेनों में कन्‍फर्म ट‍िकट

रेल मंत्रालय ने आगामी छठ पूजा के मद्देनजर ट्रेनों में अत‍िर‍िक्‍त भीड़ से न‍िपटने और यात्र‍ियों की ज्‍यादा सुव‍िधा देने के मद्देनजर 179 जोड़ी यानी 358 स्पेशल ट्रेनों के 2269 फेरे लगाने का फैसला क‍िया है. इस फैसले के बाद यात्र‍ियों का रेलसफर बेहद आसान और सुगम हो सकेगा.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Festival Special Trains Indian Railways: फेस्‍ट‍िव सीजन शुरू होने के साथ ही ट्रेनों में ट‍िकटों को लेकर मारामारी शुरू हो जाती है. भारतीय रेलवे की ओर से यात्र‍ियों की सुव‍िधा के मद्देनजर कई बड़े प्रयास इस दौरान क‍िए जाते हैं. खासकर रन‍िंग ट्रेनों में अत‍िर‍िक्‍त कोच जोड़ने के साथ-साथ उनकी फ्रीक्‍वेंसी और फेरों में बढ़ोत्‍तरी करने जैसे अहम फैसले भी ल‍िए जाते रहे हैं.

पढ़ें :- उत्तर प्रदेश में दंगा करने वालों को बाप-दादाओं की कमाई से भी धोना पड़ेगा हाथ : CM योगी

इस कड़ी में रेल मंत्रालय ने आगामी छठ पूजा के मद्देनजर ट्रेनों में अत‍िर‍िक्‍त भीड़ से न‍िपटने और यात्र‍ियों को ज्‍यादा सुव‍िधा देने के लिए 179 जोड़ी यानी 358 स्पेशल ट्रेनों के 2269 फेरे लगाने का फैसला क‍िया है. इस फैसले के बाद यात्र‍ियों का रेलसफर बेहद आसान और सुगम हो सकेगा.

खबरों के मुताब‍िक भारतीय रेलवे इस साल छठ पूजा तक 179 जोड़ी विशेष ट्रेनों के 2,269 फेरे लगाने की सुव‍िधा यात्र‍ियों को दे रहा है. यह सब त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के ल‍िए क‍िया जा रहा है. इसके बाद यात्र‍ियों को इन ट्रेनों में वेट‍िंग की बजाय कन्‍फर्म सीट उपलब्‍ध हो सकेगी.

बताते चलें क‍ि त्योहारी सीजन में हर साल घर जाने के लिए ट्रेनों में टिकटों की मारामारी शुरू हो जाती है. इसके चलते हवाई ट‍िकट के क‍िराये में भी बढ़ोतरी हो जाती है. इस तरह के हालात अभी से पैदा होने लगे हैं. दिवाली और छठ पूजा के मद्देनजर मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, कोलकाता, चेन्नई और पुणे जैसे बड़े शहरों से वाराणसी आने वाली ट्रेनों में सीटों की जबरदस्त मारामारी शुरू होने लगी है.

पढ़ें :- नवरात्र पर UPCON की नई पहल, उद्यमिता की राह दिखाएगी ‘उद्यमी बडी’
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com