1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. गाजियाबाद : तुराबनगर मार्केट की दुकानों में लगी आग, लाखों का माल जला

गाजियाबाद : तुराबनगर मार्केट की दुकानों में लगी आग, लाखों का माल जला

गाजियाबाद के तुराबनगर मार्केट में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई, इस हादसे में कई दुकानों को भारी नुकसान हुआ है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

गाजियाबाद, 26 फरवरी। शहर की मुख्य मार्केट तुराबनगर में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई, जिससे कई दुकानें उसकी चपेट में आ गईं। आग को काबू पाने में फायर ब्रिगेड को कई घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी, हालांकि इस दौरान एक दुकान पूरी तरह से जलकर राख हो गई। आग से कई दुकानें आंशिक रूप से जली हैं।

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल में BJP vs TMC: क्या पूरा होगा जनसंघ का सपना या कायम रहेगा ममता का किला?

तुराबनगर में मंगली होजरी वाली गली में आज सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली तो उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक रेडीमेड होजरी की खरबंदा गारमेंट्स की दुकान पूरी तरह से जल गई थी। उसके आसपास की दुकानें भी आंशिक रूप से जली हैं। सीएफओ सुनील कुमार ने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू कर लिया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com