मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

Delhi News:दिवाली के अवसर पर दिल्ली में कई जगहों पर लगी भयानक आग, फायर सर्विस को आए 200 से अधिक फोन कॉल

इंडिया वॉइस

Delhi News:दिल्ली में दिवाली के मौके पर लोगो ने धूमधाम से दिवाली मनाई और पटाखों पर बैन के बावजूद लोगों ने जमकर आतिशबाजी की,इस मौके पर दिल्ली में कई हिस्सों में 200 से अधिक आग लगने की घटना सामने आई है,लेकिन इन घटनाओ में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है,दिल्ली के प्रशांत विहार और गांधी नगर तक में आग की घटनाएं देखने को मिली है,सोमवार को शाम के टाइम प्रशांत विहार इलाके में एक रेस्टोरेंट में आग लग गई है,आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 7 गाड़ियां भेजी गईं

शेयर करें

Delhi News: दिल्ली में दिवाली के मौके पर लोगो ने धूमधाम से दिवाली मनाई और पटाखों पर बैन के बावजूद लोगों ने जमकर आतिशबाजी की,इस मौके पर दिल्ली में कई हिस्सों में 200 से अधिक आग लगने की घटना सामने आई है,लेकिन इन घटनाओ में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है,दिल्ली के प्रशांत विहार और गांधी नगर तक में आग की घटनाएं देखने को मिली है,सोमवार को शाम के टाइम प्रशांत विहार इलाके में एक रेस्टोरेंट में आग लग गई है,आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 7 गाड़ियां भेजी गईं

दमकल विभाग के मुताबिक, दिवाली के मौके पर दिल्ली में कुल 201 जगहों पर आग लगने की सूचना फायर डिपार्टमेंट को मिली. रोहिणी स्थित प्रशांत विहार में भी एक डीडीए मार्किट रेस्टोरेंट में आग लगी, जिसके कारण काफी नुकसान होने की खबर है. आग को तकरीबन डाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की 7 गाड़ियों ने काबू किया. फिलहाल, आग के कारणों की जांच की जा रही है.

दिल्ली फायर सर्विस के डायरेक्टर अतुल गर्ग के मुताबिक, पूरी दिल्ली में नरेला, रोहिणी, प्रशांत विहार और गांधीनगर समेत 201 जगहों पर आग लगने की सूचना मिली है, लेकिन दिल्ली फायर सर्विस के जवानों ने पूरी मुस्तैदी के साथ आगजनी की घटनाओं पर काबू पाया. दिल्ली फायर सर्विस ने दिल्ली में आग की घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं दी है.

शेयर करें