1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. नितिन नवीन की नई टीम की पहली परीक्षा शुरू! PM मोदी का मंत्र 2027 के लिए BJP का ‘मिशन ग्राउंड

नितिन नवीन की नई टीम की पहली परीक्षा शुरू! PM मोदी का मंत्र 2027 के लिए BJP का ‘मिशन ग्राउंड

BJP Meeting : बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक ने संकेत दे दिए हैं कि पार्टी 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी को अभी से तेज करना चाहती है।✍️अरविंद कुमार 

By HO BUREAU 

Updated Date

BJP Meeting : बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक ने संकेत दे दिए हैं कि पार्टी 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी को अभी से तेज करना चाहती है। नितिन नवीन के सामने संगठन को मजबूत करने के साथ युवाओं तक पहुंच बनाने की भी बड़ी चुनौती है। PM मोदी की मौजूदगी। सेवा संकल्प अभियान बूथ स्तर की मजबूती और सोशल मीडिया के जरिए युवाओं से संवाद। बैठक में पार्टी की आगे की रणनीति के कई संकेत दिखाई दिए।

पढ़ें :- अधिकारी समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहें, समयबद्ध समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए : CM योगी

नई टीम… और सामने पहली बड़ी परीक्षा

नितिन नवीन की नई टीम की पहली बैठक महज परिचय बैठक नहीं रही। 65 सदस्यीय नई टीम में 51 नए चेहरे हैं और अब इन पदाधिकारियों के सामने संगठन को जमीन पर मजबूत करने की बड़ी जिम्मेदारी है। बैठक का फोकस साफ था।कार्यकर्ता सक्रिय हों, संगठन मजबूत हो और चुनाव से पहले पार्टी का नेटवर्क बूथ स्तर तक पूरी ताकत से खड़ा हो।

PM मोदी की मौजूदगी ने बढ़ाया सियासी वजन

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी ने नई टीम की जिम्मेदारी और बढ़ा दी। पीएम मोदी ने पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात की और संगठन से जुड़े मुद्दों पर संवाद हुआ। ऐसे में यह बैठक नितिन नवीन के नेतृत्व में बीजेपी की नई पारी का अहम पड़ाव मानी जा रही है।

सेवा’ बनेगी जनता तक पहुंचने का रास्ता

बीजेपी अब राजनीतिक कार्यक्रमों के साथ सेवा गतिविधियों के जरिए भी जनता से जुड़ने की तैयारी में है। सेवा पखवाड़ा’ से आगे बढ़कर सेवा संकल्प अभियान और सेवा में मेरा योगदान’ के जरिए कार्यकर्ताओं को समाज के बीच ले जाने की योजना है। स्वच्छता, पौधारोपण और जनसेवा के कार्यक्रमों से संपर्क बढ़ाने पर जोर है। यानी रणनीति का मूल मंत्र है। पहले सेवा, फिर संवाद और फिर संगठन को मजबूत करना।

यह भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट से आर्ट ऑफ लिविंग संस्था को बड़ी राहत, 5 करोड़ का जुर्माना रद्द

पढ़ें :- ‘रिग्ड’ चुनाव का आरोप लोकतांत्रिक भरोसे को पहुंचाता है चोट, पूर्व नौकरशाहों का खुला पत्र

बूथ से लेकर सोशल मीडिया तक ऑल राउंड तैयारी

बीजेपी की रणनीति सिर्फ बूथ तक सीमित नहीं है। पार्टी पदाधिकारियों को सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने और खासतौर पर इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स के जरिए युवाओं तक पहुंच बनाने पर जोर दिया गया है। पार्टी की नीतियों, सरकार की योजनाओं और संगठन की गतिविधियों को डिजिटल माध्यम से लोगों तक पहुंचाने की तैयारी है। सीधी बात है युवा जिस प्लेटफॉर्म पर है, पार्टी को वहीं जाकर उससे संवाद करना होगा।

युवा बने सबसे बड़ी चुनौती, कैसे साधेगी BJP?

यही इस पूरी रणनीति का सबसे अहम सवाल है। देश के अलग-अलग हिस्सों में युवाओं से जुड़े मुद्दे और सरकारों के खिलाफ असंतोष कई बार आंदोलन का रूप लेते दिखाई दिए हैं। ऐसे माहौल में बीजेपी के सामने चुनौती सिर्फ युवाओं तक पहुंचने की नहीं, बल्कि उन्हें संगठन और राजनीतिक प्रक्रिया से जोड़ने की भी है।

यह भी पढ़ें : नितिन नवीन की नई टीम की पहली बैठक, मोदी@25 पर खास फोकस

2027 के चुनावों से पहले पार्टी को यह समझना होगा कि युवा सिर्फ सोशल मीडिया पोस्ट से नहीं जुड़ता। उसे रोजगार, शिक्षा, अवसर, भविष्य और अपनी बात रखने के मंच जैसे मुद्दों पर ठोस संवाद चाहिए। इसलिए नितिन नवीन के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही होगी कि युवाओं की नाराजगी को समझकर उन्हें पार्टी के साथ संवाद और भागीदारी के रास्ते से कैसे जोड़ा जाए।

2027 के लिए अभी से क्यों इतनी तैयारी?

2027 में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में बीजेपी के लिए नई टीम की यह पहली बड़ी परीक्षा की तैयारी है। राज्यवार संगठन को मजबूत करना, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना, सेवा अभियानों के जरिए जनसंपर्क बढ़ाना और डिजिटल माध्यमों से युवाओं तक पहुंच बनाना—इन सभी को एक साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

पढ़ें :- जिम्बाब्वे अफ्रीकी पेमेंट सिस्टम को बदलने के लिए भारत के UPI स्टैक का कर सकता है इस्तेमाल : रिपोर्ट

नितिन नवीन के लिए असली चुनौती अब शुरू

पूरी बैठक का सबसे बड़ा संदेश यही है कि नई टीम को सिर्फ पद नहीं, बल्कि परिणाम देने की जिम्मेदारी मिली है। संगठन को मजबूत करना अपेक्षाकृत स्पष्ट लक्ष्य है, लेकिन युवाओं को पार्टी से जोड़ना कहीं बड़ी राजनीतिक चुनौती है।

नितिन नवीन की असली परीक्षा यही होगी कि बैठक में बना ‘मिशन ग्राउंड’ सिर्फ कागज और बैठकों तक सीमित न रहे, बल्कि बूथ से लेकर सोशल मीडिया और युवाओं के बीच जमीन पर दिखाई दे। 2027 की राह में बीजेपी के लिए संगठन के साथ युवा कनेक्ट सबसे अहम मोर्चों में से एक रहने वाला है।

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

✍️अरविंद कुमार 

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

पढ़ें :- Delhi Protest : ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस पर लगाया 'अपहरण' का आरोप, थाने में धरने पर बैठीं

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com