मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हेल्थ

घुंघराले बालों को सुंदर बनाने के लिए अपनाए यह नुस्खा

Avnish

आपके भी घुंघराले बाल है और आप उसकी केयर नहीं कर पा रहे है तो चिंता मत कीजिए यह उपाय अपनाए

curl
शेयर करें

 नई दिल्ली ।  घुंघराले बाल काफी लड़कियों को पसंद होते है हो भी क्यों ना यह बाल लड़कियों की सुन्दरता में चार चांद लगा देता है आपको भी घुंघराले बालों से लगाव है पर नहीं समझ पा रहे है कि ध्यान किस तरीके से रखा जाए तो चिंता करने की जरूरत नहीं है आज हम आपको बताने जा रहे है इसके उपाय।

कोकोनट ऑयल (नारियल तेल) – कोकोनट ऑयल से बालों को गहरी नमी मिलती है। इसे सीधे बालों पर लगा सकते हैं, फिर 1-2 घंटे बाद धो लें। कोकोनट ऑयल में भरपूर मात्रा में विटामिन E और फैटी एसिड्स पाए जाते हैं जो कर्ली बालों को नरम और चमकदार बनाते हैं।

अर्गन ऑयल- इसे ‘लिक्विड गोल्ड’ के रूप में जाना जाता है। यह बालों को मुलायम और चमकदार बनाता है। थोड़ी मात्रा में हाथ पर लें और बालों में अच्छे से मसाज करें। अर्गन ऑयल में विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो बालों को नरम और चमकदार बनाते हैं।

जोजोबा ऑयल- यह त्वचा के से भी मेल खाता है और बालों को जरूरी पोषण प्रदान करता है। जोजोबा ऑयल में मॉइस्चराइजिंगगुण होते हैं जो बालों को हाइड्रेट रखते हैं.. यह बालों के pH बैलेंस को बनाए रखने में मदद करता है।

शेयर करें