मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

वाराणसी में विदेशी महिला ने किया हंगामा, राहगीरों से भिड़ी, सामान छीनकर फेंका, अस्पताल में भी तोड़फोड़

Rakesh

यूपी के वाराणसी शहर में जर्मनी की महिला ने खूब हंगामा किया। शुक्रवार की शाम गोदौलिया चौराहे पर हंगामे के कारण कुछ देर के लिए यातायात रुक गया। वहां काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान मारवाड़ी अस्पताल में हंगामा और तोड़फोड़ भी किया। कई राहगीरों से भी भिड़ गई। उनका बैग और अन्य सामान छीनकर फेंक दिया।

mahila
शेयर करें

वाराणसी। यूपी के वाराणसी शहर में जर्मनी की महिला ने खूब हंगामा किया। शुक्रवार की शाम गोदौलिया चौराहे पर हंगामे के कारण कुछ देर के लिए यातायात रुक गया। वहां काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान मारवाड़ी अस्पताल में हंगामा और तोड़फोड़ भी किया। कई राहगीरों से भी भिड़ गई। उनका बैग और अन्य सामान छीनकर फेंक दिया।

पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह चौक की ओर बढ़ गई। दशाश्वमेध पुलिस के अनुसार महिला जर्मनी की रहने वाली है, जिसका मानसिक अस्पताल पांडेयपुर में उपचार चल रहा था। सुबह के समय विश्वनाथ मंदिर में भी हंगामा किया था। चौक थाने में जाकर बैठी रही। पुलिस ने देर शाम उसे कबीरचौरा अस्पताल भेजवाया।

शेयर करें