Booking.com
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बांदाः नदी में नहाने गए चार बच्चों की पानी में डूबकर मौत

बांदाः नदी में नहाने गए चार बच्चों की पानी में डूबकर मौत

नदी में नहाने गए चार बच्चों की पानी में डूबकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस व ग्रामीणों ने नदी में बच्चों की तलाश की शुरू।

By Rakesh 

Updated Date

बांदा। नदी में नहाने गए चार बच्चों की पानी में डूबकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस व ग्रामीणों ने नदी में बच्चों की तलाश की शुरू। गोताखोरों की मदद से चार बच्चों को नदी से निकाला। नदी से निकालने के बाद आननफानन में बच्चों को कराया गया स्वाथ्य केंद्र में भर्ती।

पढ़ें :- कार ने महिला और बच्चे को रौंदा, दोनों की मौत, चालक फरार

स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों के द्वारा देखते ही चारों बच्चों को किया गया मृत घोषित। घटना के बाद से मृतक बच्चों के परिवार में मातम का माहौल। शेष नदी में डूबे एक बच्चे की पुलिस और गोताखोरों के द्वारा की जा रही है तलाश। बुधवार सुबह अपने अपने घरों से निकल कर केन नदी में नहाने के लिए गए थे बच्चे।

अपर पुलिस अधीक्षक ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घटना में चार बच्चों की हो चुकी है मौत। एक बच्चे की नदी में गोताखोरों के द्वारा की जा रही है तलाश। मामला बांदा जनपद के पैलानी थाना क्षेत्र के सिन्धन कला गांव के केन नदी का है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com