मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
राजनाथ सिंह का दावा: उत्तराखंड में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार राहुल गांधी को भारत की तरक्की से होती है तकलीफ! नितिन नवीन का कांग्रेस पर बड़ा हमला मिशन 2027: दलित वोट बैंक पर BJP का बड़ा फोकस, SC मोर्चा के 6 जिलाध्यक्ष नियुक्त यूपी चुनाव से पहले कथाओं के मंच पर सियासी शक्ति प्रदर्शन! राजा भैया, बृजभूषण से अखिलेश यादव तक सक्रिय हरियाणा में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 94 करोड़ की संपत्ति सीज झारखंड के किसानों को बड़ी सौगात ! धान बेचने के 48 घंटे में खाते में आएंगे पैसे ‘जय श्रीराम’ के बाद ‘राधे-राधे’ पर भी घबराई सपा? अखिलेश पर केशव मौर्य का बड़ा हमला मुलायम सिंह ने मोदी के दोबारा PM बनने की कामना क्यों की थी? ब्रजेश पाठक ने बताई बड़ी वजह
दिल्ली

कपड़ा मार्किट में लगी आग पर पाया काबू, एक युवक के लापता होने की खबर

इंडिया वॉइस

दिल्ली के शाहदरा जिले में स्थित गांधी नगर एश‍िया की सबसे बड़ी कपड़ा मार्किट हैं,तंग गली होने के चलते आग पर काबू पाने में लग गया करीब नौ घंटे का वक्‍त

Fire accident haryana
शेयर करें

द‍िल्‍ली के शाहदरा ज‍िले के गांधी नगर स्‍थ‍ित एशिया की सबसे बड़ी कपड़ा मार्कि‍ट में बुधवार शाम भीषण आग लग गई. इस आग पर काबू पाने के ल‍िए दमकल की 35 से ज्‍यादा गाड़ियां और करीब 150 से अध‍िक अग्निशमन कर्मियों को लगाया गया. आग पर करीब नौ घंटे की कड़ी मशक्‍कत के बाद काबू पा ल‍िया गया है. इस घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. लेक‍िन 20 साल के युवक शाहनवाज लापता बताया जा रहा हैं, ज‍िसकी वजह से उसके पर‍िवार का रो रोकर बुरा हाल है. हालांक‍ि पुल‍िस की ओर से इस बारे में कोई सूचना नहीं दी गई है. बताया जाता है क‍ि क्राइम टीम दुकान के अंदर जाने का इंतजार कर रही है. अभी फ‍िलहाल शुरुआती जांच में आग की वजह से शॉर्ट सर्क‍िट होना ही बताया जा रहा है.

डीसीपी के मुताब‍िक मौके पर गांधी नगर सब ड‍िव‍ीजन के वर‍िष्‍ठ अध‍िकार‍ियों के साथ डीसीपी र‍िजर्व और स‍िव‍िल ड‍िफेंस के सुरक्षा जवान भी मौजूद हैं. इस घटना में क‍िसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. डीसीपी के मुताब‍िक आग के कारण पैदा हुई भीषण हीट के कम होने के बाद क्राइम टीम और फोरेंसिक टीम घटना स्थल का निरीक्षण करेगी. फ‍िलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है. लेक‍िन प्रारंभ‍िक जांच में इसका कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है. यह सब कुछ फायर, फॉरेंसिक व क्राइम टीम के निरीक्षण के बाद ही पता चल पाएगा.

शेयर करें