मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
बिहार

बिहारः समस्तीपुर में गरीब रथ एक्सप्रेस में लगी आग, हड़कंप

Rajni

बिहार के समस्तीपुर में दलसिंहसराय और नाजिरगंज स्टेशन के बीच गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग जाने से हड़कंप मच गया।

train
शेयर करें

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर में दलसिंहसराय और नाजिरगंज स्टेशन के बीच गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग जाने से हड़कंप मच गया।

आनंद विहार से जयनगर जा रही 12436 गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन की Z3 बॉगी में अचानक आग लग गई। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई।

चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रेन रोक दी। लोग डर से ट्रेन से उतरकर इधर-उधर भागने लगे।

वहीं, स्थानीय लोगों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। इस दौरान दलसिंहसराय स्टेशन से रेलवेकर्मी भी मौके पर पहुंचे और जल रही बोगी को काटकर अलग किया।

इधर घटना की सूचना पर समस्तीपुर के डीआरएम आलोक अग्रवाल भी दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गएं।

शेयर करें